इस दौरान दो नंबर रोड की रहने वाली खयरूल निशा (36) नामक महिला को करीब 180 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा गया.उस समय वह अपने घर में ही थी. छापामारी करने वाली टीम उसके पति मोहम्मद तमन्ना की भी तालाश कर रही थी,लेकिन उसका पता नहीं चला. वह भाग जाने में सफल रहा. एसएसबी ने बताया है कि मो तमन्न कुख्यात ड्रग तस्कर है.
उसकी तालाश काफी दिनों से की जाती रही है.उसको भी पकड़ने की कोशिश की जायेगी.जो ब्राउन सुगर जब्त किया गया वह अफगानिस्तान में बना हुआ है और अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रूपये है.एसएसबी ने इस छापामारी के दौरान स्थानीय पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है. एसएसबी ने कहा है कि इस छापामारी की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी थी और मौके पर पुलिस जवानों को भेजने के लिए कहा था. इसके बाद भी पुलिस टीम वहां नहीं आयी थी.
