इनाम के लिए चतुर्थी से ही खुल गये पूजा मंडप

मालदा. सरकारी नकद पुरस्कार जीतने के चक्कर में पूजा आयोजकों के पसीने छूट रहे हैं. पूजा मंडप षष्ठी को खोलने की परंपरा है. पर इस परंपरा को तोड़ आयोजक चतुर्थी और पंचमी से ही मंडप खोल देने की कोशिश कर रहे हैं. प्रचंड गरमी के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही ने आयोजकों को चिंता […]

मालदा. सरकारी नकद पुरस्कार जीतने के चक्कर में पूजा आयोजकों के पसीने छूट रहे हैं. पूजा मंडप षष्ठी को खोलने की परंपरा है. पर इस परंपरा को तोड़ आयोजक चतुर्थी और पंचमी से ही मंडप खोल देने की कोशिश कर रहे हैं. प्रचंड गरमी के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही ने आयोजकों को चिंता में डाल रखा है. बड़े बजट की सभी पूजाओं ने चतुर्थी और पंचमी के दिन से ही पूजा का उदघाटन कर देने की घोषणा कर दी है. मालदा जिले में बड़े बजट की 30 पूजा हो रही हैं, जबकि छोटी पूजा को भी मिला लें तो यह संख्या सौ से अधिक है.
जिला अधिकारी शरद द्विवेदी ने बताया कि इस बार षष्ठी के दिन ही राज्य सरकार सर्वश्रेष्ठ पूजा की घोषणा कर देगी. षष्ठी की शाम को मुख्यमंत्री कोलकाता में यह एलान करेंगी. इसके कुछ देर बाद हम जिला स्तर पर क्लबों के नाम की घोषणा करेंगे. बेहतरीन पूजा मंडपों की सूची निर्णायक मंडल पंचमी को ही तैयार कर लेगा. तीन श्रेणियों में नौ पूजाओं को नकद पुरस्कार दिया जायेगा. प्रतिमा, मंडप और पूजा, इन तीन श्रेणियों में तीन-तीन पुरस्कार दिये जायेंगे. पहला पुरस्कार 50 हजार, दूसरा 30 हजार और तीसरा पुरस्कार 20 हजार रुपये का होगा. इस तरह कुल तीन लाख रुपये के पुरस्कार दिये जायेंगे.
सरकारी पुरस्कारों को जीतने के लिए सभी पूजाओं में होड़ लगी हुई है. इस बार राज्य सरकार ने पंचमी के दिन से ही सरकारी छुट्टी का एलान कर दिया है. इसलिए इस बार लोग पंचमी के दिन से ही पूजा के आनंद में डूब जायेंगे. इसे देखते हुए पंचमी से लेकर दशमी तक वाहनों के चलने पर नियंत्रण जारी कर दिया गया है. पंचमी यानी गुरुवार से दोपहर तीन बजे से रात तीन बजे तक शहर में किसी तरह के वाहन नहीं चलेंगे. इसके लिए कई जगहों पर पुलिस नाके बनाये गये हैं.
जिले के पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष ने बताया कि हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को देखते हुए इस साल पूजा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है. सभी बड़े पूजा मंडपों में सीसीटीवी की व्यवस्था रहेगी. शराब पीकर बाइक चलानेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए सीसीटीवी का सहारा भी लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >