पर्यटन मंत्री ने साहूडांगी में किया बॉटलीफ फैक्ट्री का उदघाटन
सिलीगुड़ी. राज्य के सत्ताधारी दल, तृणमूल कांग्रेस के विरोधियों की हमेशा से शिकायत रही है कि इस सरकार के समय में एक भी नया उद्योग बंगाल में नहीं आया. इस शिकायत को दूर करने की कोशिश करते हुए बुधवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने सिलीगुड़ी से लगे जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज विधानसभा […]
सिलीगुड़ी. राज्य के सत्ताधारी दल, तृणमूल कांग्रेस के विरोधियों की हमेशा से शिकायत रही है कि इस सरकार के समय में एक भी नया उद्योग बंगाल में नहीं आया. इस शिकायत को दूर करने की कोशिश करते हुए बुधवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने सिलीगुड़ी से लगे जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज विधानसभा क्षेत्र के साहूडांगी इलाके में एक बॉटलीफ फैक्ट्री का उद्घाटन किया.
साहूडांगी के तेलानी पाड़ा इलाके में गणेशाय ग्रीन एग्रो प्रा. लि. के आगाज के मौके पर फैक्टरी के मालिक सुनील बसंल, राजगंज के तृणमूल विधायक खगेश्वर राय, राज्य टी बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर आर कुजूर, नॉर्थ बंगाल इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव सुरजीत पाल व अन्य गणमान्य उपस्थित थे.
अपने संबोधन में मंत्री गौतम देव ने कहा कि राज्य में व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वयं राज्य के किसी भी क्षेत्र में व्यवसाय करने के लिये व्यवसासियों को खुला आमंत्रण दिया है.
नॉर्थ बंगाल इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव सुरजीत पाल ने कहा कि तृणमूल सरकार व्यवसायियों के लिये काफी मददगार साबित हो रही है. एक के बाद समस्याओं का हल मिल रहा है. राज्य की मुख्यमंत्री का साथ यूं ही मिला, तो बंगाल में व्यवसाय की काफी संभावनाएं हैं.