श्रमिकों का कहना है कि पिछले वर्ष भी 20 प्रतिशत बोनस दिये जाना का वादा बागान मालिकों ने किया था,लेकिन श्रमिकों को मात्र 16 प्रतिशत ही बोनस दिया गया है. इसी वजह से इस बार 19 प्रतिशत बोनस देने की मांग की जा रही है. श्रमिकों के उग्र आंदोलन के बाद नयासाइली बागान प्रबंधक के आश्वासन पर श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया. इधर साइली चाय बागान श्रमिकों ने कहा कि 19 प्रतिशत बोनस की घोषणा होने तक विरोध जारी रहेगा.
बोनस की मांग को लेकर उग्र हुए चाय बागान श्रमिक
जलपाईगुड़ी. 19 प्रतिशत बोनस की मांग पर नागराकाटा के नयासाइली और माल ब्लॉक के साइली चाय बागान में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. नयासाइली चाय बागान के श्रमिकों ने करीब चार घंटा बागान प्रबंधक का घेराव कर विरोध जताया. एक तरफ जहां नयासाइली चाय बागान मे श्रमिकों के आंदोलन ने उग्र रूप धारण किया […]

जलपाईगुड़ी. 19 प्रतिशत बोनस की मांग पर नागराकाटा के नयासाइली और माल ब्लॉक के साइली चाय बागान में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. नयासाइली चाय बागान के श्रमिकों ने करीब चार घंटा बागान प्रबंधक का घेराव कर विरोध जताया. एक तरफ जहां नयासाइली चाय बागान मे श्रमिकों के आंदोलन ने उग्र रूप धारण किया तो दूसरी ओर माल ब्लॉक के साईली चाय बागान में श्रमिकों का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा.
उल्लेखनीय है कि पूजा बोनस को लेकर कोलकाता में हुए त्रिपक्षीय बैठक में इस दो चाय बागानों के लिये 16 प्रतिशत पूजा बोनस दिये जाने पर सहमति बनी है. जबकि अन्य चाय बागानों में 19 प्रतिशत बोनस दिया जायेगा. इसी बात पर इन दोनों चाय बागान श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा.
नया साईली चाय बागान प्रबंधक नारद शर्मा ने कहा कि बागान में श्रमिक जिस तरह उग्र आंदोलन कर रहे हैं, इससे प्रबंधन को दूसरा रास्ता इख्तियार करना होगा. दूसरी ओर साईली चाय बागान के प्रबंधक वीरेंद्र ओझा ने कहा कि बोनस लेकर अब और कुछ नहीं कर सकते हैं.