पूजा से पहले शहर को बनाये सुंदर और चकाचक

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के वाम बोर्ड के मेयर अशोक भट्टाचार्य पर एक बार फिर तंज कसते हुए विरोधी दल के तृकां नेता नांटू पाल ने चेतावनी दी है कि पूजा से पहले पूरे शहर को सुंदर और चकाचक बनाना होगा. अन्यथा एकबार फिर निगम में जोरदार आंदोलन किया जायेगा और मेयर का घेराव होगा. […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के वाम बोर्ड के मेयर अशोक भट्टाचार्य पर एक बार फिर तंज कसते हुए विरोधी दल के तृकां नेता नांटू पाल ने चेतावनी दी है कि पूजा से पहले पूरे शहर को सुंदर और चकाचक बनाना होगा. अन्यथा एकबार फिर निगम में जोरदार आंदोलन किया जायेगा और मेयर का घेराव होगा.

मेयर को यह चेतावनी श्री पाल ने गुरूवार को सिलीगुड़ी नगर निगम में अपने दफ्तर में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के सामने दी. उन्होंने कहा कि अशोक के रीमोट कंट्रोल से संचालित वाम बोर्ड हर मोरचे पर विफल साबित हुई है.

जहां नागरिक परिसेवा पूरी तरह ठप्प है वहीं, आम जनता को सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही है. श्री पाल ने कहा कि दुर्गोत्सव के मात्र अब 16 दिन रह गये है. न तो सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है और न ही शहर को कचरों से मुक्त किया जा रहा है. सरकारी इमारतों पर भी रंग-रोगन का कार्य नहीं हो रहा. प्रेस-वार्ता के दौरान नौ नंबर वार्ड के तणमूल पार्षद प्रदीप गोयल उर्फ कालू, पांच नंबर वार्ड की पार्षद दुर्गा सिंह, 20 नंबर वार्ड के पार्षद रंजन सरकार उर्फ राणा के अलावा अन्य पार्षद भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >