भूस्खलन ने फिर मचाया तांडव

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन ने एक बार फिर से तांडव मचाया है. रविवार को मूसलाधार बारिश की वजह से दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में सुकियापोखरी ब्लॉक के अधीन पोखरीबोंग के समरीपानी में भूस्खलन की घटना घटी है. इसमें दो मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गये हैं. इसमें एक महिला की मौत हो गयी […]

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन ने एक बार फिर से तांडव मचाया है. रविवार को मूसलाधार बारिश की वजह से दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में सुकियापोखरी ब्लॉक के अधीन पोखरीबोंग के समरीपानी में भूस्खलन की घटना घटी है. इसमें दो मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गये हैं. इसमें एक महिला की मौत हो गयी है. जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं. दार्जिलिंग के जिला अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया है कि मृतक महिला की पहचान इंदिरा राई के रूप में की गयी है. उसका शव भी बरामद कर लिया गया है.
दार्जिलिंग के सुकिया पोखरी थाना क्षेत्र के पोखरेबोंग की समरिक पानी गांव में कल रात भयानक भूस्खलन हो जाने से इंदिरा राई (45) नामक एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसमें 35 वर्षीय महिला रीना मुखिया और उसकी 12 साल की बेटी अविसाना मुखिया घायल हो गयी है. इन दोनों को दार्जिलिंग सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जिला अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है. इंदिरा राई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इधर, दार्जिलिंग टाउन डीएसपी सिद्धार्थ दोरजी तथा सदर थाना के सीआइ पूरण राई ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से भूस्खलन में फंसे लोगों व मलवा को हटाने का काम किया जा रहा है. दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही जीटीए चीफ बिमल गुरुंग ने भी घटना स्थल का जायजा लेने के लिए सुबह ही मौके पर पहुंचे. भूस्खलन की घटना लीखूबीर में एनएच-10 पर भी घटी है. कई स्थानों पर मलवा गिरने की वजह से सड़क बंद है. पीडब्ल्यूडी की ओर से मलवा हटाने का काम जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >