मंगलवार रात उसने अपने थाने कालियाचक की जगह ओल्ड मालदा थाने में पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. आत्मसमर्पण से पहले जाकिर शेख ने कहा कि अब इलाके में शांति लौटे. मैंने वादा किया था कि जब कालियाचक में आतंक फैलानेवाला बकुल शेख गिरफ्तार हो जायेगा तो मैं खुद आत्मसमर्पण कर दूंगा. पुलिस को मेरे पास आने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बकुल शेख के प्रतिद्वंद्वी जाकिर शेख ने किया आत्मसमर्पण
मालदा. मालदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. कुख्यात बदमाश बकुल शेख की गिरफ्तारी के बाद अब उसके प्रतिद्वंद्वी जाकिर शेख ने आत्मसमर्पण कर दिया है. जाकिर हत्या, हिंसक संघर्ष, अपहरण, बमबाजी, सड़क अवरोध, अवैध हथियार के कारोबार समेत कई मामलों का आरोपी है. मंगलवार रात उसने अपने थाने कालियाचक की जगह ओल्ड […]

मालदा. मालदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. कुख्यात बदमाश बकुल शेख की गिरफ्तारी के बाद अब उसके प्रतिद्वंद्वी जाकिर शेख ने आत्मसमर्पण कर दिया है. जाकिर हत्या, हिंसक संघर्ष, अपहरण, बमबाजी, सड़क अवरोध, अवैध हथियार के कारोबार समेत कई मामलों का आरोपी है.
बुधवार दोपहर जाकिर शेख को मालदा सीजेएम की अदालत में पेश किया गया. उसे अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में दिया है. जाकिर शेख के आत्मसमर्पण को लेकर पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष ने एक संवाददाता सम्मेलन किया. उन्होंने बताया कि नउदा यदुपुर ग्राम पंचायत के कासिमनगर गांव के रहनेवाले जाकिर शेख ने ओल्ड मालदा थाने में आत्मसमर्पण किया है. उसके खिलाफ कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह कई हत्याओं का मुख्य अभियुक्त है. जाकिर ने कालियाचक छोड़ ओल्ड मालदा थाने में आत्मसमर्पण क्यों किया, इस बारे में पुलिस अधीक्षक कुछ नहीं बता पाये. उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया के हित में वह इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे.
ग्रामीणों का कहना है कि कालियाचक में दो बड़े आपराधिक गिरोह सक्रिय थे. इन दोनों के सरगना अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. इससे कालियाचक में अमन-चैन लौटने की उम्मीद है. अब जिला पुलिस की विशेष टीम इन दोनों गिरोहों के गुर्गों को दबोचने की तैयारी में जुटी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत शनिवार को बकुल शेख को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया था. इसके तीन दिन के अंदर उसके प्रतिद्वंद्वी जाकिर शेख के आत्मसमर्पण से नउदा यदुपुर ग्राम पंचायत इलाके के लोग राहत की सांस ले रहे हैं.
मंगलवार रात को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण से पहले जाकिर शेख ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से मैं खुश हूं. मैं इलाके में शांति बहाली के लिए आत्मसमर्पण कर रहा हूं. मैं समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहता हूं. बकुल शेख द्वारा इलाके में फैलाये जा रहे आतंक के चलते मैं आत्मसमर्पण नहीं कर पा रहा था. इलाके में शांति हो, बस यही चाहता हूं.