कुख्यात बकुल शेख लाया गया मालदा

मालदा. कालियाचक के कुख्यात बदमाश बकुल शेख को रविवार देर रात कोलकाता से मालदा लाया गया. कोलकाता से लाने के पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली थी. मंगलवार दोपहर को पुलिस ने उसे मालदा सीजेएम की अदालत में पेश किया. अदालत ने बकुल शेख को 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया […]

मालदा. कालियाचक के कुख्यात बदमाश बकुल शेख को रविवार देर रात कोलकाता से मालदा लाया गया. कोलकाता से लाने के पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली थी. मंगलवार दोपहर को पुलिस ने उसे मालदा सीजेएम की अदालत में पेश किया. अदालत ने बकुल शेख को 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बकुल के खिलाफ कालियाचक थाने में हत्या, संघर्ष, बमबाजी, डकैती, अपहरण, सड़क अवरोध समेत 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
बकुल शेख के पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद कालियाचक इलाके में उसका आतंक कम नहीं हुआ है. कालियाचक की नउदा यदुपुर ग्राम पंचायत के लोगों की मांग है कि उसे दोबार गांव में न लौटने दिया जाये. हालांकि यह बात खुलेआम कहने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा है.

चाय की दुकान से लेकर सैलून और पान दुकान तक पर लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि अगर बकुल वापस गांव लौटता है, तो फिर से हत्या, बमबाजी और आतंक का राज कायम हो जायेगा. बकुल शेख का घर भागलपुर गांव में है. उसकी गिरफ्तारी के बाद से इस गांव में पुलिस की गश्त काफी बढ़ा दी गयी है. जब से बकुल गिरफ्तार हुआ है गांव में गोली-बम चलने की कोई घटना नहीं हुई है. गांववाले पुलिस की भूमिका से खुश हैं. हालांकि उन्हें यह डर भी सता रहा है कि बकुल अगर जमानत पर छूट गया तो फिर से इलाके में आतंक का राज हो जायेगा.

बकुल की गिरफ्तारी पर तृणमूल परिचालित नउदा यदुपुर ग्राम पंचायत के संचालकों की जुबान सिल गयी है. लेकिन सुजापुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ईशा खान चौधरी ने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है.

इससे इलाके में शांति लौटेगी. हम चाहते हैं कि पुलिस इसी तरह दूसरे दागियों को भी पकड़े. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि बकुल की आपराधिक गतिविधियों के चलते जिला पुलिस उसे पकड़ने के लिए बेचैन थी. गत 27 जून को नउदा यदुपुर इलाके में सातवीं के एक छात्र की हत्या का आरोप बकुल के दलबल पर लगा था. इसके बाद जून-जुलाई में इलाके में चार हत्याएं और हुईं, जिनमें भी बकुल का ही नाम आ रहा था. बकुल के आतंक पर लगाम लगाने के लिए उसकी गिरफ्तारी के वास्ते जिला पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की. हाल ही में जिला पुलिस ने कोलकाता पुलिस के एसटीएम के साथ एक अभियान चलाकर बकुल को कोलकाता के पूर्वी यादवपुर इलाके से धर दबोचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >