दीपाली विश्वास पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

मालदा : सीपीएम छोड़कर हाल ही में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाली विधायक दीपाली विश्वास पर गाजोल के पूर्व तृणमूल विधायक सुशील राय ने लाखों रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जब अवैध वसूली के खिलाफ जेहाद की घोषणा की, उसी समय एक पूर्व तृणमूल […]

मालदा : सीपीएम छोड़कर हाल ही में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाली विधायक दीपाली विश्वास पर गाजोल के पूर्व तृणमूल विधायक सुशील राय ने लाखों रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जब अवैध वसूली के खिलाफ जेहाद की घोषणा की, उसी समय एक पूर्व तृणमूल विधायक के इस आरोप से जिले की राजनीति गरम हो गयी है. अब विरोधी राजनीतिक पार्टियों की नजर तृणमूल सुप्रीमो के फैसले पर टिकी हुई है.
15 अगस्त को गाजोल के नेताजी मोड़ इलाके में ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ नारे के साथ हेलमेट वितरण का कार्यक्रम तृणमूल कांग्रेस की जयहिंद वाहिनी आयोजित कर रही है. इस कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र और बैनर में मुख्य अतिथि के रूप में सबसे पहले विधायक दीपाली विश्वास का नाम है.
उनके नीचे जिला तृणमूल अध्यक्ष मोअज्जम हुसेन और जयहिंद वाहिनी के चेयरमैन कृष्ण दास एवं पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रभात पोद्दार का नाम है. जबकि गाजोल के पूर्व तृणमूल विधायक सुशील राय, गाजोल ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष जयंत घोष का नाम नहीं है. इसी संबध में सुशील राय से प्रश्न पूछने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा.
सुशील राय ने कहा कि आमंत्रण पत्र में मेरा और जयंत घोष का नाम नहीं है. असल में जो लोग पार्टी में नये शामिल हुए हैं, वे अपने हिसाब से पार्टी चलाना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने दीपाली विश्वास पर अवैध वसूली का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि इस कार्यक्रम को केंद्र करके लाखों रुपये की अवैध वसूली की गयी है.
जो लोग बाजार से वसूली कर रहे हैं, उन लोगों ने ही दीपाली विश्वास को सर पर चढ़ा रखा है. इससे यह कहा जा ही सकता है कि उन्हीं के निर्देश पर वसूली की जा रही है. हमलोग इस अवैध वसूली को प्रश्रय नहीं देंगे, इसीलिए हमें इस कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >