सिलीगुड़ी. भारी बारिश की वजह से राष्ट्रीय राममार्ग एनएच 10 पर भूस्खलन का दौर जारी है. मंगलवार की रात को भारी बारिश के कारण कालिम्पोंग सब डिवीजन के 29 माइल इलाके में कइ स्थानों पर भूस्खलन हुआ है. पहाड़ पर मिट्टी धसकने से कइ स्थानों पर सड़क बंद होने की खबर है.
हांलाकि सुबह तक कइ स्थानों से मलबा हटाकर सड़क को वनवे बना दिया गया. इसी होकर किसी प्रकार से वाहनों की आवाजाही हो रही है. दार्जिलिंग के जिला अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कालिम्पोंग इलाके में कुल सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ है,इनमें से 29 माइल का स्वेतीझोरा इलाका भी शामिल है.29 माइल इलाके में करीब सात किलोमीटर सड़क को नुकसान पहुंचा है.यहां कइ मीटर सड़क के भी धसने की खबर है. इसके अलावा सड़क पर मलबों का ढ़ेर लगा हुआ है.भूस्खलन के मामले में स्वेतीझोरा का इलाका काफी खतरनाक है. बारिश के मौसम में यहां पहाड़ से मिट्टी के साथ ही बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरते हैं. ऐसे में हर हमेशा ही बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कुछ दिनों पहले ही एक वाहन पर पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी थी.स्वेतीझोरा से एक किलोमीटर क्षेत्र के 18 माइल इलाके में भी भूस्खलन हुआ है.
भूस्खलन की वजह से सिलीगुड़ी से सिक्किम तथा कालिम्पोंग के बीच वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुयी है.जिला अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया है कि स्वेतीझोरा के भ्यूचाले में भी भूस्चलन की बड़ी घटना घटी है. यहां चार किलोमीटर सड़क को नुकसान हुआ है.इसके साथ ही 27 माइल के रियांग में भी भूस्खलन हुआ है.यहां तीन किलोमीटर सड़क को नुकसान पहुंचा है.इस इलाके में पचास मीटर दूर ही 28 माइल इलाके में भूस्खलन से पांच किलोमीटर सड़क को नुकसान हुआ है. श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क को साफ किया जा रहा है. कइ स्थानों से मलबे हटाकर सड़क को वनवे कर दिया गया है और किसी तरह से वाहनों की आवाजाही हो रही है.
