पंजाब में आतंकवादी हमले के लिए पाक जिम्मेदार : रथींद्रनाथ बोस

सिलीगुड़ी : पंजाब में आतंकवादी हमला के बाद पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी के लोगों भी में गुस्सा फूट पड़ा. बुधवार को भाजपाइयों ने शहर में आतंकियों का पुतला फूंका और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. भाजपा की सिलीगुड़ी जिला इकाई के साथ ही युवा मोरचा व महिला मोरचा से भी बड़ी संख्या में […]

सिलीगुड़ी : पंजाब में आतंकवादी हमला के बाद पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी के लोगों भी में गुस्सा फूट पड़ा. बुधवार को भाजपाइयों ने शहर में आतंकियों का पुतला फूंका और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
भाजपा की सिलीगुड़ी जिला इकाई के साथ ही युवा मोरचा व महिला मोरचा से भी बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता व समर्थक इस प्रदर्शन में शामिल हुए. भाजपा के सिलीगुड़ी जिलाध्यक्ष रथींद्रनाथ बोस ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बार-बार आतंक का दंश व बेकसूरों की कुर्बानी और बर्दाश्त नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि पंजाब के गुरदासपुर में 27/7 के आतंकी हमले की जितनी भी निंदा की जाये कम है.
यह पाकिस्तान की कायरतापूर्ण कारस्तानी है. पाकिस्तान आतंकियों को सह दे रहा है और हमले की पूरी साजिश वहीं रची जाती है.
साथ ही श्री बोस ने मुंबई बम कांड का कसूरवार याकूब को फांसी के फैसले को जायज ठहराते हुए कहा कि इससे बम धमाके में शहीद भारतीयों के आत्मा को शांति मिलेगी और आतंकियों को उचित सबक.
आज के प्रदर्शन के दौरान भाजपा के जिला महासचिव नंदन दास, पर्यवेक्षक कन्हैया पाठक, युवा मोर्चा के अध्यक्ष बाप्पी पाल, संजीव मिश्र, गुड्ड सिंह, अभिजीत राय चौधरी के अलावा अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >