दहेज उत्पीड़न का मामला: पांच दिन बाद भी ससुरालवाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर

सिलीगुड़ी. दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पांच दिन बाद भी ससुरालवाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. 19 जुलाई की रात सिलीगुड़ी में और एक बहू दहेज की बलि चढ़ गयी. आरोप है कि दहेज के लोभी ससुरालवालों ने अपनी बहू के शरीर पर तेल उड़ेल कर आग के हवाले कर दिया और इस […]

सिलीगुड़ी. दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पांच दिन बाद भी ससुरालवाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. 19 जुलाई की रात सिलीगुड़ी में और एक बहू दहेज की बलि चढ़ गयी. आरोप है कि दहेज के लोभी ससुरालवालों ने अपनी बहू के शरीर पर तेल उड़ेल कर आग के हवाले कर दिया और इस रोंगटे खड़े करनेवाली वारदात में कलयुगी पति की भूमिका प्रमुख थी. पत्नी प्रेमलता को आग लगाने के दौरान पति विष्णुदेव प्रसाद भी झूलस गया. उसका इलाज शहर के एक नर्सिग होम में चल रहा है.

वहीं, प्रेमलता ने इलाज के दौरान उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतका के मायकेवालों ने दहेज के लोभी पति विष्णुदेव प्रसाद के अलावा ससुराल के अन्य सदस्यों मीरा देवी, विद्यासागर प्रसाद, जयंती प्रसाद के खिलाफ प्रधाननगर थाना में एफआइआर भी दर्ज करायी है. मृतका की मां शैला देवी का कहना है कि हमलोग बिहार के रोहतास के रहनेवाले हैं. 2006 में अपनी बेटी का विवाह कार्सियांग निवासी विष्णु के साथ सामाजिक रीतिनुसार धूमधाम से करायी थी.

विवाह से पहले बेटी के ससुरालवालों ने जो डिमांड की उसे हमने अपने औकाद से बढ़-चढ़ कर पूरा किया. विवाह सत्कार में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गयी. इसके बावजूद जवाई बाबू अपने मां-बाप व अपनी बहन के साथ मिलकर आये दिन प्रेमलता को दहेज के प्रताड़ित करते रहते थे. कई बार रिश्तेदारों के साथ मिलकर सुलह कराने की कोशिश भी की गयी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. शैला देवी ने अपने दामाद पर इन दिनों किसी अन्य लड़की के मोहजाल में फं से होने का भी आरोप लगाया है. दहेज के साथ-साथ सौतन के लिए उसने अपनी पत्नी को ही मार डाला. मृतका के मायकेवालों ने आज पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगायी. श्री वर्मा ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. साथ ही जख्मी पति के पूरी तरह स्वस्थ होने पर गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं. खोजबीन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >