सिलीगुड़ी. सुरेंद्र अग्रवाल इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप फॉर बॉयज तथा भरपाई देवी मेमोरियल इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप फॉर गल्र्स आज संपन्न हो गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया था. बालिकाओं के कक्षा एक से सात तक सिंगल टूर्नामेंट में जर्मल एकेडमी के सतपर्नी दे चैंपियन हुई है, जबकि लड़कों के वर्ग में जर्मल्स एकेडमी के मैनाक दास ने बाजी मारी.
कक्षा आठवीं से 12वीं तक बालिकाओं के वर्ग में सिंगल खिताब टेक्नो इंडिया स्कूल की नेहा कुमारी ने हासिल की, जबकि बालकों के वर्ग में टेक्नो इंडिया स्कूल के ही शुभ्रज्योति घोष ने खिताब पर कब्जा किया. बालिकाओं के वर्ग में टीम चैंपियनशिप जर्मल्स एकेडमी की अतिया घोष तथा सतपूर्णी दे की जोड़ी ने बाजी मारी. लड़कों के वर्ग में टीम चैंपियनशिप का खिताब टेक्नो इंडिया स्कूल के सम्राट चक्रवर्जी तथा सिद्धार्थ सूर राय ने हासिल किया.
विभिन्न वर्ग में विजेताओं को टेबल टेनिस की प्रख्यात कोच भारती घोष ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर अजरून पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मंतु घोष भी उपस्थित थी. पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विद्याभारती फाउंडेशन के अध्यक्ष रामविलास अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, निर्देशक शरद अग्रवाल, प्रींसीपल एसपी दास, वाइस प्रिंसिपल सुकांत घोष तथा एसके दुबे आदि भी उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता में कुल सात स्कूलों के बच्चे शामिल हुए.
