जलपाईगुड़ी : डंकंस ग्रुप के चाय बागानों की बदहाल स्थिति को दूर करने व मजदूरी के रुपये व राशन भुगतान करने की मांग को लेकर चाय श्रमिकों ने आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके तहत बागान बचाओ कमेटी का गठन किया गया है. चाय श्रमिकों का कहना है कि बकाया मजदूरी व राशन मांगने पर प्रबंधन बागान छोड़ कर चले जाने की धमकी दे रहे हैं.
मेटेली के नागेश्वरी व किलकोट चाय बागान के श्रमिक प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में महकमा शासक से मदद की गुहार लगायी है. दूसरी ओर, बागान प्रबंधन ने बागान छोड़ कर चले जाने की बात को बेबुनियाद करार दिया है. नागेश्वरी व किलकोट चाय बागान बंद हो जाने के बाद से दोनों बागानों के करीब 2800 श्रमिक बेरोजगार हो गये हैं.
