गोदाला की गिरफ्तारी ने बढ़ायी तृणमूल कांग्रेस की चिंता

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव नजदीक है. चुनाव के पहले एसजेडीए घोटाले के एक बार फिर सामने आ जाने से तृणमूल कांग्रेस जहां परेशान है वहीं विपक्ष इस मामले को तैयारी में जुट गया है.ऐसे ही संकेत माकपा और भाजपा ने दिये हैं. एसजेडीए घोटाले में संस्था के पूर्व सीईओ गोदाला किरण कुमार की […]

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव नजदीक है. चुनाव के पहले एसजेडीए घोटाले के एक बार फिर सामने आ जाने से तृणमूल कांग्रेस जहां परेशान है वहीं विपक्ष इस मामले को तैयारी में जुट गया है.ऐसे ही संकेत माकपा और भाजपा ने दिये हैं. एसजेडीए घोटाले में संस्था के पूर्व सीईओ गोदाला किरण कुमार की गिरफ्तारी से तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता परेशान हैं.
विपक्षियों ने अभी से ही सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव में एसजेडीए घोटाले को मुद्दा बना कर प्रचार करना शुरू कर दिया है. माकपा के राज्य सचिव मंडली के सदस्य तथा मेयर अशोक भट्टाचार्य का कहना है कि सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में एसजेडीए को चुनावी मुद्दा बनाया गया था, जिससे सफलता मिली है. महकमा परिषद के चुनाव में भी एसजेडीए को मुद्दा बनाया जायेगा. 20 जुलाई को शहर में पथ सभा व 22 जुलाई को जुलूस निकाला जायेगा. इसके अलावा एसजेडीए कार्यालय में वाम मोरचा द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा.
जिला कांग्रेस नेता सुजय घटक ने बताया कि एसजेडीए घोटाले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करना होगा. इस मामले की सीबीआइ जांच की मांग करते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में मामला भी दायर किया था. महकमा परिषद चुनाव में एसजेडीए घोटाले को ही मुद्दा बनाया जायेगा. भाजपा के जिला महासचिव ने नंदन दास ने भी कुछ इसी प्रकार के संकेत दिये हैं.उन्होंने कहा कि इस घोटाले में तृणमूल के कइ नेता शामिल हैं यह शुरू से ही साफ है. जाहिर है महकमा परिषद चुनाव में इस मुद्दे को जोर शोर से उठायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >