दाजिर्लिंग : एक महीने के लंबे रोजे के बाद शुक्रवार की रात को चांद के देखने के बाद आज मुसलिम धर्म संप्रदाय के लोगों ने अपना पवित्र त्यौहार ईद मनायी. आज दाजिर्लिंग पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पूरे जोश के साथ ईद मनायी गयी.
आज सुबह दाजिर्लिंग के बड़े मस्जिद व छोटे मस्जिद में पहाड़ के मुसलिम भाईयों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारक बात दी. मुसलिम समुदाय के लोगों ने अपनों से छोटे को ईद के मौके पर भेंट भी दिये. गोजमुमो सुप्रीमो बिमल गुरुंग ने आज मुसलिम संप्रदाय के लोगों को ईद की बधाई दी.
