सिलीगुड़ी: एक महीने के रमजान के बाद ईद-उल-फितर की तैयारी प्राय: अंतिम चरण में है. इस्लाम धर्म में यह त्योहार सबसे महत्त्वपूर्ण है. त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बुजर्ग हों या बच्चें हर उम्र के लोग त्योहार को पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाने में जुटे हैं. […]
सिलीगुड़ी: एक महीने के रमजान के बाद ईद-उल-फितर की तैयारी प्राय: अंतिम चरण में है. इस्लाम धर्म में यह त्योहार सबसे महत्त्वपूर्ण है. त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बुजर्ग हों या बच्चें हर उम्र के लोग त्योहार को पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाने में जुटे हैं. ईद को लेकर जहां मस्जिद से लेकर घर-द्वार व गली-मुहल्लों को दुल्हन की तरह सजाया गया है वहीं, महिलाएं मिठाइयां तैयार करने में जुटी है. सेवइ-फेनी की खुशबू से पूरा शहर महक उठा है. त्योहार को लेकर बाजारों में भी रौनक लौट आयी है. सेवइ-फेनी, अत्तर, कपड़ों, जूतों की दूकानों से हिलकार्ट रोड स्थित सिलीगुड़ी जामा मस्जिद के सामने का इलाका जहां मेले में तब्दील हो गया है.
वहीं, शहर के अन्य बाजारों सेठश्रीलाल मार्केट, विधान मार्केट, महावीर स्थान, हैदरपाड़ा बाजार, चंपासारी बाजार, एनजेपी नेताजी मोड़, बागडोगरा, माटीगाड़ा, फूलबाड़ी के बाजारों में भी खरीदारी को लेकर आज अन्य दिनों की तुलना में काफी अधिक भीड़ देखी गयी. एक सेवई विक्रेता शहनवाज हुसैन ने बताया कि इसबार बनारस व हैदराबाद के दूध फेनी एवं पटना की लड्ड सेवइ की मांग लोग अधिक कर रहे हैं. इसबार फेनी की कीमत 100-250 रुपये प्रति किलो है वहीं, सेवइ 60-100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री हो रही है. दूसरी ओर, अत्तर में फिरदोस, मजमुआ 9.6, कस्तूरी, दरबार, फेंटेसिया, गुलाब, रजनीगंधा, चमेली अधिक पसंद कर रहे हैं.
मेहंदी व सूरमा (काजल) की भी बिक्री खुब हो रही है. इस्लाम धर्म में रमजान को पाक महीना एवं महीने भर हर दिन रोजा रखने के बाद अंतिम दिन ईद को इबादत व प्रेम-मोहब्बत का दिन माना गया है. यह त्योहार इंसान को आपस में प्रेम करने, अमन-चैन व भाईचारे का पाठ पढ़ाता है. यह कहना है सिलीगुड़ी जामा मस्जिद के मुख्य इमाम गुलाम अरशत बरकाती का. इस्लामिक तिथिनुसार, आज रमजान मुबारक की 29वीं तारीख है.
साथ ही रमजान महीने का अंतिम जुम्मा (अलविदा) है. उन्होंने कहा कि इंसाह अल्लाह अगर मौसम साफ रहने पर और चांद दिखाई देने या फिर कहीं से सरई निशाहदत (गवाही) मिलने पर ईद-उल-फितर की नमाज कल यानी शनिवार को ही अदा की जायेगी. इमाम सदरै आलम ने कहा कि नमाज अदा के बाद विश्व में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द, मुल्क की तरक्की की दुआ एवं लोग एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देंगे.
सामाजिक संगठनों ने शहरवासियों को दी ईद की बधाई
मुस्लिम समुदाय के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शहरवासियों को ईद की बधाई दी है. इंतजामिया क मेटी सिलीगुड़ी जामा मस्जिद की ओर से अध्यक्ष मो खालिद हुसैन, उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज, सचिव मो खलिल अशरफी, कोषाध्यक्ष मो अख्तर हुसैन ने संस्था की ओर से सभी नगरवासियों को मुबारकबाद दी है. ऑल इंडिया कौमी एकता की दार्जिलिंग जिला इकाई की ओर से अध्यक्ष हाजी मो मुमताज हुसैन, सचिव ए अजीज व संस्था के सिलीगुड़ी टाउन कमेटी के अध्यक्ष सतताज हुसैन के अलावा छह नंबर वार्ड के सिलीगुड़ी युवा वेलफे यर सोसायटी की ओर से मो अनवर हुसैन, मेराज अहमद, बाबू सोना, गुलाम मुस्तफा उर्फ पिसू एवं कांग्रेस छात्र परिषद के सिलीगुड़ी टाउन इकाई के अध्यक्ष शहनवाज हुसैन ने भी पूरे शहरवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी है.