इंगलिश बाजार नगरपालिका में नये समीकरण के संकेत

मालदा. हाल में संपन्न नगरपालिका चुनाव में इंगलिश बाजार नगरपालिका पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था और उसके बाद यहां चेयरमैन इन काउंसिल (सीआईसी) के गठन की प्रक्रिया चल रही थी. आज सीआईसी के गठन के समय कांग्रेस पार्षद तथा इस नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन नरेन्द्र नाथ तिवारी के उपस्थित रहने से राजनीतिक […]

मालदा. हाल में संपन्न नगरपालिका चुनाव में इंगलिश बाजार नगरपालिका पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था और उसके बाद यहां चेयरमैन इन काउंसिल (सीआईसी) के गठन की प्रक्रिया चल रही थी. आज सीआईसी के गठन के समय कांग्रेस पार्षद तथा इस नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन नरेन्द्र नाथ तिवारी के उपस्थित रहने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है. सीआईसी के गठन को लेकर तृणमूल कांग्रेस के अंदर जारी गुटबाजी के बीच कांग्रेस पार्षद के अचानक उपस्थित हो जाने को लेकर कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

सीआईसी के शपथ ग्रहण समारोह में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अमलान भादुड़ी अनुपस्थित थे. इंगलिश बाजार नगरपालिका के सभाकक्ष में तृणमूल कांग्रेस के तीन पार्षदों अशोक साहा, सुब्रत सरदार तथा सुमिता मुखर्जी ने सीआईसी पद का शपथ ग्रहण लिया. नगरपालिका चेयरमैन तथा मंत्री कृष्णोन्दू चौधरी ने इन लोगों को शपथ ग्रहण कराया. वर्ष 2014 में इंगलिश बाजार नगरपालिका को बी कैटगरी से ए कैटगरी में प्रोन्नत किया गया है. अब तक यहां तीन ही सीआईसी हुआ करते थे. अब नगरपालिका के प्रोन्नत होने के बाद यहां कुल चार लोगों को सीआईसी बनाया जायेगा. इनमें से तीन सीआईसी ने शपथ ग्रहण कर लिया है. एक सीआईसी पद को लेकर जोड़-तोड़ जारी है.

आज शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 13 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अमलान भादुड़ी नदारद थे. इस संबंध में जब उनसे बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि वह किसी अन्य कार्य में व्यस्त थे और पार्टी के किसी भी मामले को लेकर वह मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे. उनकी बातचीत से लगा कि वह अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं. इस बीच, तृणमूल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईसी के गठन को लेकर पार्टी की जो मीटिंग हुई थी, उसमें दो नंबर वार्ड की पार्षद सुमाला अग्रवाल को एक पद देने का निर्णय लिया गया था. सुमाला अग्रवाल को सीआईसी बनाने का अमलान भादुड़ी ने विरोध किया था. आज जब नये सीआईसी की नियुक्ति हुई, तो उसमें से सुमाला अग्रवाल का नाम भी गायब था. दूसरी तरफ सीआईसी के शपथ ग्रहण समारोह में 22 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद तथा पार्टी के महासचिव नरेन्द्र नाथ तिवारी के उपस्थित होने से इस बात की चरचा तेज हो गई है कि वह तृणमूल कांग्र्रेस में शामिल हो रहे हैं. इस संबंध में जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

हालांकि उन्होंने यह अवश्य कहा कि इंगलिश बाजार नगरपालिका बहुत अच्छा काम कर रही है और साथ ही उन्होंने मंत्री कृष्णोन्दू चौधरी की जमकर प्रशंसा की. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमलान भादुड़ी जिस तरह से बगावती तेवर अपनाये हुए हैं उससे तृणमूल नेताओं की चिंता बढ़ गई है. अमलान भादुड़ी की कमी को पूरा करने के लिए नरेन्द्र नाथ तिवारी को पार्टी में शामिल करने की तैयारी कर ली गई है.

क्या कहते हैं कृष्णोंदु चौधरी
इंगलिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन तथा मंत्री कृष्णोन्दू चौधरी का कहना है कि सीआईसी के गठन में थोड़ी देरी हुई है. इंगलिश बाजार नगरपालिका की भौगोलिक स्थिति में बदलाव के साथ-साथ यहां की जनसंख्या भी काफी बढ़ गई है. इसी की वजह से इस नगरपालिका को प्रोन्नत किया गया है. राज्य के नगरपालिका विभाग से इस आशय की अधिसूचना जारी होने के बाद ही सीआईसी के गठन करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने आने वाले दिनों में नगरपालिका द्वारा बेहतर काम-काज किये जाने का वादा भी किया. पार्टी के अंदर जारी गुटबाजी तथा कांग्रेस पार्षद के तृणमूल में शामिल होने को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >