पंजाबीपाड़ा मारवाड़ी सेवा समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित

सिलीगुड़ी : पंजाबीपाड़ा मारवाड़ी सेवा समिति की 10वीं वार्षिक आम सभा आज प्रणामी मंदिर रोड स्थित मॉडल टाउन नामक आवासन के कम्युनिटी हॉल में आयोजित हुआ. सभा में बतौर अतिथि के रूप में मौजूद 13 नंबर वार्ड के पार्षद मानिक दे को सम्मानित किया गया. इस दौरान समिति के सभी सदस्यों ने वर्ष भर निस्वार्थ […]

सिलीगुड़ी : पंजाबीपाड़ा मारवाड़ी सेवा समिति की 10वीं वार्षिक आम सभा आज प्रणामी मंदिर रोड स्थित मॉडल टाउन नामक आवासन के कम्युनिटी हॉल में आयोजित हुआ. सभा में बतौर अतिथि के रूप में मौजूद 13 नंबर वार्ड के पार्षद मानिक दे को सम्मानित किया गया. इस दौरान समिति के सभी सदस्यों ने वर्ष भर निस्वार्थ समाजसेवा करने का संकल्प लिया.
समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया और समिति के सेवामूलक कार्यो से सबों को अवगत कराया. समिति के पूर्व सचिव राज कुमार चाचान ने सत्र 2013-15 आर्थिक वर्ष के दौरान किये गये विभिन्न सेवामूलक कार्यक्रमों से लोगों को रू-ब-रू कराया और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. सभा में समिति के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन भगवान गोयल, को-चेयरमैन दिलीप चौधरी, सचिव रविन्दर हवेलिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद गोयल समेत सभी सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >