नये बोर्ड के सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
सिलीगुड़ी : रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रीन का छठा स्थापना दिवस सेवक रोड स्थित एक होटल में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया. समारोह में बतौर अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेविका श्यामाश्री सेन ने बोर्ड के सभी सदस्यों को निस्वार्थ सेवा, पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. नये बोर्ड में अध्यक्ष अजय चौधरी, सचिव अनिश अग्रवाल व आईपीपी पंकज गर्ग को बनाया गया है.
वहीं सत्र 2016-17 के लिए चयनित अध्यक्ष के रूप में अमित मरोडिया, उपाध्यक्ष-1 अनिमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष-2 सर्वोत्तम मारदा, संयुक्त सचिव वरूण जिंदल, कोषाध्यक्ष सुमीत गोयल, संपादक अतुल बंसल, एसजेटी आर्म्स अजीत अग्रवाल को बनाया गया है. वहीं स्टैंडिंग कमेटी में रवि अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, दीपक गोयल, विजय अग्रवाल, डॉ नीलय बसु, विवेक सराफ, कैलाश मित्रुका, विशाल गुप्ता, संदीप सिंघल समेत सभी पूर्व अध्यक्षों को रखा गया है. बोर्ड के अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर 2010 से रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रीन का सफर शुरू हुआ.
उस दिन समाजसेवा का जो संकल्प सदस्यों ने ली थी वह अनवरत आज भी जारी है. श्री चौधरी ने संस्था द्वारा अब तक किये गये सेवामूलक कार्यो से लोगों को रू-ब-रू कराया. साथ ही भावी योजनाओं से अवगत कराया. इस दौरान बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे.
