संस्कृति सम्मेलन का रंगारंग शुभारंभ

सिलीगुड़ी. अखिल भारतीय संगीत संस्कृति परिषद की सिलीगुड़ी इकाई के बैनरतले रविवार को स्थानीय दीनबंधु मंच (टाउन हॉल) में संस्कृति सम्मेलन का रंगारंग शुभारंभ हुआ. सम्मेलन का आगाज युवक-युवतियों ने नृत्य संगीत के माध्यम से किया. उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने सम्मेलन का शुभारंभ किया. श्री देव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए […]

सिलीगुड़ी. अखिल भारतीय संगीत संस्कृति परिषद की सिलीगुड़ी इकाई के बैनरतले रविवार को स्थानीय दीनबंधु मंच (टाउन हॉल) में संस्कृति सम्मेलन का रंगारंग शुभारंभ हुआ. सम्मेलन का आगाज युवक-युवतियों ने नृत्य संगीत के माध्यम से किया.

उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने सम्मेलन का शुभारंभ किया. श्री देव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलन के आयोजन से नयी पीढ़ी को अपनी लोक कला, भाषा व संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ता है और संस्कार मिलता है. इस तरह के सम्मेलनों को वृहत स्तर पर आयोजित करने की आवश्यकता है.

उन्होंने ऐसे आयोजनोंे के लिए आयोजक कमेटियों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर श्री देव के साथ-साथ उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के बंगला विभाग से सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ अश्रु कुमार सिकदर को परिषद की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया. सम्मेलन के शुरूआत से पहले प्रेस वार्ता के दौरान परिषद के सचिव काजल सेनगुप्ता ने मीडिया को बताया कि पहले यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष कोलकाता में आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार से पूरे बंगाल में आयोजित की जा रही है. यह सम्मेलन सिलीगुड़ी के अलावा उत्तर बंगाल के सभी सातों जिलों में भी आयोजित की जायेगी. इस सम्मेलन के दौरान अपनी लोक कला, भाषा व संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदर्शनी व सेमिनार का भी आयोजन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >