दाजिर्लिंग : दाजिर्लिंग पर्वतीय क्षेत्र के लेबुंग कार्ट रोड में एक चलती गाड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. सिंगमारी सिंडीकेट लाइन की टैक्सी गाड़ी में आग लगने की भनक लगते ही वाहन चालक सुमन राई ने गाड़ी को तुरंत रोक दिया और यात्रियों को वाहन से फटाफट उतरने के लिए कहा.
वाहन चालक की सतर्कता के कारण बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गयी. हालांकि अगलगी में गाड़ी पूरी तरह से जल गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
