दपूरे की कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

कोलकाता. अधिक यात्रियों को जगह देने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने महत्वपूर्ण मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की छह जोड़ियों में स्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है. 12867/12868 हावड़ा-कदपड़ी-पुडुचेरी-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टायर कोच हावड़ा से पांच जुलाई से और पुडुचेरी से आठ जुलाई से प्रभावी होगा. 22817/22818 हावड़ा-मैसूर-हावड़ा एक्सप्रेस में […]

कोलकाता. अधिक यात्रियों को जगह देने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने महत्वपूर्ण मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की छह जोड़ियों में स्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है. 12867/12868 हावड़ा-कदपड़ी-पुडुचेरी-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टायर कोच हावड़ा से पांच जुलाई से और पुडुचेरी से आठ जुलाई से प्रभावी होगा. 22817/22818 हावड़ा-मैसूर-हावड़ा एक्सप्रेस में एक एसी-3 टायर कोच 10 जुलाई से हावड़ा से और 13 जुलाई से मैसूर से प्रभावी होगा.

12837/12838 हावड़ा-पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस में एक एसी-3 टायर कोच एक जुलाई से हावड़ा से और दो जुलाई से पुरी से प्रभावी होगा. 18637/18638 हटिया-यशवंतपुर-हटिया एक्सप्रेस में एक एसी-3 टायर कोच चार जुलाई से हटिया से और सात जुलाई से यशवंतपुर से प्रभावी होगा. 18183/18184 टाटानगर-दानापुर-टाटानगर एक्सप्रेस में एक जनरल चेयर कार एक जुलाई से टाटानगर से और दो जुलाई से दानापुर से प्रभावी होगा.

दपूरे में ट्रेन सेवा नियंत्रित
इस्ट कोस्ट रेलवे में सखीगोपाल और पुरी के बीच पटरियों की डबलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे की कुछ ट्रेनों को रद्द तथा कुछ की यात्र को पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत 12278/12277 पुरी-हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस 30 जून तक हावड़ा व पुरी से रद्द रहेगी. 18416/18415 पुरी-बरबिल-पुरी एक्सप्रेस एक जुलाई तक पुरी व बरबिल के बीच रद्द रहेगी. 18404/18403 बरबिल-चक्रधरपुर-बरबिल एक्सप्रेस एक जुलाई तक बरबिल और चक्रधरपुर से रद्द रहेगी. हावड़ा से खुलनेवाली 58001 हावड़ा-पुरी पैसेंजर 30 जून तक खुरदा रोड तक ही जायेगी और वापसी में 58002 पुरी-सांतरागाछी पैसेंजर एक जुलाई तक खुरदा रोड से खुलेगी. राउरकेला से खुलनेवाली 58131 राउरकेला-संबलपुर-पूरी पैसेंजर 30 जून तक कटक तक ही जायेगी और वापसी में 58132 पुरी-संबलपुर-राउरकेला पैसेंजर एक जुलाई तक कटक से खुलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >