जलपाईगुड़ी : तेंदुए के साथ रेंजर की बेटी ने ली सेल्फी

जलपाईगुड़ी. जंगल से बरामद एक तेंदुए के बच्चे के साथ अपनी सेलफी तसवीर फेसबुक में पोस्ट कर जलपाईगुड़ी के फॉरेस्ट रेंजर की बेटी विवाद में फंस गयी.रेंजर की बेटी का नाम बिन्नी सिकदर है. मीडिया में इसकी खबर फैलते ही हडंकंप मच गया. बिन्नी सिकदर के पिता समीर सिकदर व डीएफओ सुमिता घटक के पास […]

जलपाईगुड़ी. जंगल से बरामद एक तेंदुए के बच्चे के साथ अपनी सेलफी तसवीर फेसबुक में पोस्ट कर जलपाईगुड़ी के फॉरेस्ट रेंजर की बेटी विवाद में फंस गयी.रेंजर की बेटी का नाम बिन्नी सिकदर है. मीडिया में इसकी खबर फैलते ही हडंकंप मच गया.
बिन्नी सिकदर के पिता समीर सिकदर व डीएफओ सुमिता घटक के पास भी यह खगर पहुंची.उसके बाद बिन्नी ने चुपचाप फेसबुक से तेंदुए के साथ पोस्ट अपनी तसवीरों को डिलीट कर दिया. समीर सिकदर ने बताया कि बीते 10 जून को कठामबाड़ी जंगल से एक तेंदुए का बच्चा बरामद किया गया था. यह शावक तेंदुआ काफी दिनों तक समीर सिकदर के घर में था. उस दौरान उनकी बेटी बिन्नी ने तेंदुआ शावक के साथ कुछ तसवीरें ली थी, लेकिन इन तसवीरों को फेसबुक में पोस्ट कर बिन्नी ने गलत काम किया है. उन्होंने बेटी की तरफ से वन विभाग व बीडीओ से माफी मांगी. साथ ही बेटी को फेसबुक से इन तसवीरों को डिलीट करने के लिए कहा.
सिलीगुड़ी में पढ़ती है बिन्नी
इस बारे में जलपाईगुड़ी के गोरूमारा वन्यप्राणी विभाग की डीएफओ सुमिता घटक ने बताया कि वन विभाग के पास पर्याप्त बुनियादी ढांचा नहीं रहने के कारण मात्र एक दिन समीर सिकदर के घर में तेंदुए को रखा गया था. बाद में उसे दक्षिण खयेरबाड़ी लेपार्ड रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया. उन्होंने इस बारे में रेंजर के साथ बातचीत करने का आश्वासन दिया. दूसरी ओर, बिन्नी ने इस बारे में माफी नहीं मांगी है. बिन्नी सिलीगुड़ी की एक स्कूल में पढ़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >