सिलीगुड़ी में संदिग्ध बच्च चोर की लोगों ने की पिटाई

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में आज एक संदिग्ध बच्च चोर की पब्लिक पिटायी की गयी. जख्मी हालत में उसे सिलीगुड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपी जयगांव का वाशिंदा बताया जा रहा है. बच्च चोरी की खबर फैलते ही सिलीगुड़ी में खलबली मच गयी.घटना आज सिलीगुड़ी के पांच नंबर वार्ड के नूतनपाड़ा के रामघाट इलाके में […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में आज एक संदिग्ध बच्च चोर की पब्लिक पिटायी की गयी. जख्मी हालत में उसे सिलीगुड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपी जयगांव का वाशिंदा बताया जा रहा है. बच्च चोरी की खबर फैलते ही सिलीगुड़ी में खलबली मच गयी.घटना आज सिलीगुड़ी के पांच नंबर वार्ड के नूतनपाड़ा के रामघाट इलाके में घटित हुई.

लोगों के अनुसार, एक अपरिचित व्यक्ति इलाके के तीन-चार बच्चों को लेकर कहीं जा रहा था. स्थानीय वाशिंदा पिंटू महतो ने बताया कि वह न तो इस वार्ड में रहता है और न ही उसे इससे पहले कभी भी इस इलाके में देखा गया. सूचना पाकर सिलीगुड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों की पिटायी से बचाकर उसे अपने साथ ले गयी. पहले पुलिस ने उसका सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया.

बाद में पूछताछ कर थाने से ही उसे छोड़ दिया गया. खबर की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर अचिंत गुप्त ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति राजीव भट्टाचार्य जयगांव का वासिंदा है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह रामघाट इलाके में अपने किसी परिचित का पता बच्चों से पूछ रहा था. पब्लिक बिना सोचे-समङो उसपर टूट पड़ी. इलाका वासियों की ओर से थाना में उसके खिलाफ बच्च चोरी का मामला भी दर्ज नहीं कराया गया है. विदित हो कि कुछ रोज पहले भी सिलीगुड़ी महकमा क्षेत्र के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बच्च चोर के संदेह में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >