जवानों ने उत्साह के साथ किया योग

सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय की 41वीं वाहिनी रानीडांगा के तिस्ता स्टेडियम में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया. समारोह में सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी, सेक्टर मुख्यालय रानीडांगा, 41वीं वाहिनी, रानीडांगा प्रशिक्षण केन्द्र, रानीडांगा और क्षेत्र संगठक कार्यालय रानीडांगा के कार्मिकों ने मिलकर सामूहिक रूप से योग किया. इस योग में सामूहिक रूप […]

सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय की 41वीं वाहिनी रानीडांगा के तिस्ता स्टेडियम में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया. समारोह में सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी, सेक्टर मुख्यालय रानीडांगा, 41वीं वाहिनी, रानीडांगा प्रशिक्षण केन्द्र, रानीडांगा और क्षेत्र संगठक कार्यालय रानीडांगा के कार्मिकों ने मिलकर सामूहिक रूप से योग किया.

इस योग में सामूहिक रूप से 450 अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हिस्सा लिया. समारोह में उपस्थित श्री असीम कुमार मल्लिक, उपमहानिरीक्षक सेक्टर मुख्यालय रानीडांगा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को मनाने की महत्ता पर प्रकाश डाला. सभी कार्मिकों को अपने अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने, मानसिक तनाव, व्यग्रता, कुंठा, क्रोध पर नियंत्रण करने के साथ-साथ शारीरिक कौशल बढ़ाने के लिए नियमित रूप से योग करने की उन्होंने सलाह दी. सुधीर वर्मा, सेनानायक 41वीं वाहिनी, रानीडांगा ने इस समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, कार्मिकों एवं अन्य गणमान्य आगंतुकों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा भविष्य में बल कार्मिकों के सामने आने वाले चुनौतियों से निडर होकर लड़ने एवं योग की आवश्यकता पर बल दिया.

बीएसएफ जवानों के परिवारवालों ने भी किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फ्रंटियर मुख्यालय सीसुबल कदमतला व सभी अधीनस्थ सेक्टर मुख्यालयों/वाहिनियों एवं सहायक प्रशिक्षण केंद्र उत्तर बंगाल में योगा शिविर का आयोजन किया गया. इस योग शिविर में फ्रंटियर मुख्यालय कदमतला/संयुक्त चिकित्सालय एवं 66वीं वाहिनी के अधिकारियों/कार्मिकाकें के अलावा उनके परिवार के सदस्यों व बच्चों ने भाग लिया. इस योग शिविर का संचालन चमन राणा, उप महानिरीक्षक (प्रधान स्टाफ अधिकारी) फ्रंटियर मुख्यालय सीसुबल के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर सीसुबल परिसर कदमतला के परिवहन प्रांगण में 500 से ज्यादा अधिकारियों/अधीनस्थ अधिकारियों / कार्मिकाकें एवं उनके परिवार के सदस्यों ने पतंजली योग पीठ सिलीगुड़ी के योग गुरु श्री नारायण चंद्र साहा व उनके सदस्यों के द्वारा प्रात: 06.00 बजे से 07.00 बजे तक योगाभ्यास किया. सीसुबल परिसर कदमतला में बीडब्ल्यूडब्ल्यूए (बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन) उत्तर बंगाल फ्रंटियर के तत्वावधान में बावा सदस्याओं ने भी परिवार कल्याण केंद्र में एकत्रित होकर योगाभ्यास किया और योग से होनेवाले फायदों के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस कार्यक्रम में लगभग 100 बावा सदस्याएं शामिल थी.
त्रिशक्ति कोर ने 17 स्थानों पर योग अभ्यास कराया
विश्व योग दिवस के मौके पर नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के लाभों के बारे में त्रिशक्ति कोर के सभी रैंकों और परिवारों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कोर ने विभिन्न स्थानों पर उत्साह के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया. 17 स्थानों पर कोर ने योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया, जिसमें 18 हजार से अधिक सेवारत कर्मिओं उनके उनके परिवारों तथा सेना के असैनिक कर्मचारियों ने भाग लिया. सुकना, गंगतोक, कालिंपोंग, बिन्नागुड़ी, बेंगडूबी, सेवक रोड, हासीमारा, कूचबिहार, कटिहार व दाजिर्लिंग में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया. त्रिशक्ति वाहिनी के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सभी रैंकों के जवानों के लिए योगा का आयोजन किया गया. विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने आर्मी जवानों को योग के गुर सिखायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >