धुआं देख ट्रेन से कूदे यात्री

कोलकाता. ठीक कार्यालय जाने के समय ही सियालदह मंडल के सुभाषग्राम में ट्रेन की समय सारणी में बदलाव को लेकर उत्तेजित यात्रियों ने ट्रेन अवरोध किया तथा सियालदह आ रही बनगांव लोकल ट्रेन की पिछली बोगी में लगी आग से यात्रियों में उत्तेजना फैल गयी. सूत्रों के मुताबिक सुबह 10 बजे इस घटना की वजह […]

कोलकाता. ठीक कार्यालय जाने के समय ही सियालदह मंडल के सुभाषग्राम में ट्रेन की समय सारणी में बदलाव को लेकर उत्तेजित यात्रियों ने ट्रेन अवरोध किया तथा सियालदह आ रही बनगांव लोकल ट्रेन की पिछली बोगी में लगी आग से यात्रियों में उत्तेजना फैल गयी.

सूत्रों के मुताबिक सुबह 10 बजे इस घटना की वजह से सियालदह बनगांव तथा दक्षिण 24 परगना के यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. आग की वजह से रेल को बीच में ही रोक देना पड़ा तथा पटरियों के किनारे रहनेवाले झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने आग पर काबू पाने में काफी सहायता की. हालांकि रेल सूत्रों ने बोगी में आग लगने की घटना से इनकार करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से बोगी में धुआं फैल गया था, जिसे लोग आग समझ रहे थे. इस घटना की वजह से इस रूट की कई ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया था.

दूसरी घटना में सुभाषग्राम स्टेशन पर मथुरापुर लोकल की समय सारणी में बदलाव की मांग को लेकर यात्रियों ने ट्रेन अवरोध किया. जिसकी वजह से करीब दो घंटे तक ट्रेन सेवा प्रभावित रही. डायमंड हार्बर, काकद्वीप, बारूईपुर, लक्ष्मीकांतपुर, लाईन के यात्रियों को इस अवरोध की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यात्रियों का आरोप है कि मथुरापुर लोकल की वजह से बारुईपुर लोकल में यात्रियों की काफी भीड़ होती है. जिसके चलते अन्य स्टेशनों से इस ट्रेन पर चढ़ना संभव नहीं हो पाता. उनका कहना है कि मथुरापुर लोकल सोनारपुर स्टेशन से होकर मथुरापुर जाती है. जिसके बाद घुम फिर कर बारुईपुर आती है. इससे पहले भी यात्रियों ने इस मामले को लेकर सुभाषग्राम में रेल अवरोध किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >