31 जोड़ों का सामूहिक विवाह

सिलीगुड़ी. सामाजिक संस्था श्री सालासर सेवाश्रम द्वारा रंगापानी के कमारगछ स्थित आश्रम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. उक्त समारोह में ग्रामीण अंचल के 31 जोड़ों ने पाणीग्रहण संस्कार के साथ अपने गृहस्थ जीवन का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विशिष्ट समाजसेवी गंगाधर नकीपुरिया तथा सीताराम डालमिया उपस्थित […]

सिलीगुड़ी. सामाजिक संस्था श्री सालासर सेवाश्रम द्वारा रंगापानी के कमारगछ स्थित आश्रम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. उक्त समारोह में ग्रामीण अंचल के 31 जोड़ों ने पाणीग्रहण संस्कार के साथ अपने गृहस्थ जीवन का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विशिष्ट समाजसेवी गंगाधर नकीपुरिया तथा सीताराम डालमिया उपस्थित थे.

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद खुशबू मित्तल, पूर्व पार्षद अशोक गोयंका, श्याम सुंदर अग्रवाल, हरी किशन सोनी, ओम प्रकाश डालमिया, दिनदर्शन अग्रवाल तथा छींतरमल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. समारोह में सभी वक्ताओं ने श्री सालासर सेवाश्रम के सेवा कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में इस तरह के संस्कारी कार्यक्रमों की बहुतायत में आवश्यकता है. समाज में इस तरह के कार्यक्रम विशाल स्तर पर आयोजित करने की भी बात वक्ताओं द्वारा कही गई.

वक्ताओं ने आश्रम स्थित गौशाला तथा प्रस्तावित विद्यालय की की आवश्यकता पर जोर दिया और सहयोग का आश्वासन भी दिया. पाणीग्रहण संस्कार में उपस्थित छींतरमल शर्मा ने विवाहित नवदंपत्तियों को आशीर्वाद तथा उपहार प्रदान किय‘. समारोह का संचालन सोनी शर्मा ने किया. समारोह के सफल आयोजन में आश्रम की तरफ से बाबूलाल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, कैलाश शर्मा, विक्रम प्रसाद सहित सभी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >