जीएस होरा ने पद व गोपनीयता की दिलायी शपथ

सिलीगुड़ी: लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर एवं लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर फेमिना के ‘खुशी’ नामक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नयी कार्यकारिणी में ‘खुशी’ छा गयी. लायंस इंटरनेशनल के डायरेक्टर जीएस होरा ने नयी कार्यकारिणी के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. समारोह का शुभारंभ लायंस ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर गीदड़ा […]

सिलीगुड़ी: लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर एवं लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर फेमिना के ‘खुशी’ नामक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नयी कार्यकारिणी में ‘खुशी’ छा गयी. लायंस इंटरनेशनल के डायरेक्टर जीएस होरा ने नयी कार्यकारिणी के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. समारोह का शुभारंभ लायंस ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर गीदड़ा के स्वागत भाषण से हुआ.

समारोह में बतौर अतिथि के रूप में मौजूद सिलीगुड़ी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त (सीपी) मनोज वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहां नयी कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों का हौसला अफजायी किया, वहीं लायंस क्लब द्वारा वर्ष भर किये जाने वाले सेवा कार्यो की प्रशंसा की. सत्र 2015-16 के लिए लायंस ग्रेटर के अध्यक्ष का भार विपिन गुप्ता एवं ग्रेटर फेमिना के अध्यक्ष का दायित्व सुनीता अग्रवाल, सचिव आशा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष रेणु अग्रवाल को सौंपा गया है.

लायंस ग्रेटर के पूर्व सचिव अनिल सिंहल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. समारोह का सफल संचालन ग्रेटर फेमिना की पूर्व अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने अपने चिर-परिचित अंदाज में किया. इस समारोह के दौरान लायंस निर्वाचित डिस्ट्रीक्ट गवर्नर कमल केडिया, डॉ आरके अग्रवाल, विपिन बिहारी गुप्ता, बिपन सिंहल, प्रवीण झंवर, प्रदीप अग्रवाल, मधु झंवर, शालिनी डालमिया समेत भारी तादाद में लायंस क्लब के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >