विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन की घोषणा, शेख मुख्तार बने अध्यक्ष

सिलीगुड़ी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दार्जिलिंग जिला कांग्रेस कमेटी के माइनोरिटी विभाग का अध्यक्ष शेख मुख्तार अहमद को बनाया है. यह बात मुख्ता अहमद ने आज बतायी. वह यहां सिलीगुड़ी जर्नालिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के इस निर्णय के बाद उन्होंने अपना पदभार संभाल […]

सिलीगुड़ी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दार्जिलिंग जिला कांग्रेस कमेटी के माइनोरिटी विभाग का अध्यक्ष शेख मुख्तार अहमद को बनाया है. यह बात मुख्ता अहमद ने आज बतायी. वह यहां सिलीगुड़ी जर्नालिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के इस निर्णय के बाद उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है और शीघ्र ही अपनी नयी टीम का गठन करेंगे. उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग जिले मेंकुल 21 सदस्यों को लेकर कार्यकारी कमेटी का गठन किया जायेगा.

इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि दार्जिलिंग जिले में अल्पसंख्यकों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है. उन्हाेंने सरकारी नौकरियों में अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की मांग की. उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर वह शीघ्र ही आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >