सड़क हादसे में चार की मौत

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के नजदीक सौर्या पार्क के सामने एक ट्रक व सवारी गाड़ी के बीच हुए भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत एवं आठ सवारी जख्मी हो गये. मृतकों में सवारी गाड़ी चालक धन बहादुर प्रधान (46), एक सात-आठ साल की बच्ची व एक अन्य व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. एक […]

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के नजदीक सौर्या पार्क के सामने एक ट्रक व सवारी गाड़ी के बीच हुए भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत एवं आठ सवारी जख्मी हो गये. मृतकों में सवारी गाड़ी चालक धन बहादुर प्रधान (46), एक सात-आठ साल की बच्ची व एक अन्य व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी.

एक अन्य महिला मीना कार्की (30) की मौत इलाज के दौरान शाम को सिलीगुड़ी के नर्सिग होम में हो गयी. मृत महिला के एक लड़का कुशल कार्की (12) व दिल कुमार छेत्री गंभीर रुप से घायल हैं. सभी का इलाज नर्सिंग होम में चल रहा है. सभी साउथ सिक्किम के नाम्ची थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >