मेधावी छात्रों को मंत्री ने किया पुरस्कृत

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के बैनरतले आज एक समारोह के दौरान इस वर्ष माध्यमिक-उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने पुरस्कृत कर हौसला अफजायी किया. स्थानीय दीनबंधु मंच (टाउन हॉल) में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि माध्यमिक-उच्च माध्यमिक परीक्षा के […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के बैनरतले आज एक समारोह के दौरान इस वर्ष माध्यमिक-उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने पुरस्कृत कर हौसला अफजायी किया. स्थानीय दीनबंधु मंच (टाउन हॉल) में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि माध्यमिक-उच्च माध्यमिक परीक्षा के मेधावी छात्रों को यह सम्मान राज्य सरकार की पहल पर प्रत्येक वर्ष दिया जाता है.

सिलीगुड़ी में आज 150 मेधावी -छात्र-छात्रओं को सम्मान दिया गया. कल जलपाईगुड़ी जिले के करीब 3400 मेधावी छात्र-छात्रओं को सम्मानित किया जायेगा. समारोह में मौजूद एसजेडीए की सीईओ आर विमला ने बताया कि वेस्ट बंगाल बोर्ड से उच्च माध्यमिक में 60 फीसदी से अधिक व माध्यमिक परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्रओं को पुरस्कृत किया गया.

वहीं सीबीएसई व आईसीएससी बोर्ड में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रओं को भी सम्मानित किया गया. समारोह में छात्र-छात्रओं के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक व स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >