ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा एक की मौत, एक जख्मी

सिलीगुड़ी. एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह रौंद डाला. बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. यह दर्दनाक हादसा सिलीगुड़ी के नजदीक भक्तिनगर थाना क्षेत्र के साहुडांगी के घोड़ा मोड़ स्थित रेल फाटक के सामने घटित हुई. हादसे […]

सिलीगुड़ी. एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह रौंद डाला. बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. यह दर्दनाक हादसा सिलीगुड़ी के नजदीक भक्तिनगर थाना क्षेत्र के साहुडांगी के घोड़ा मोड़ स्थित रेल फाटक के सामने घटित हुई.

हादसे के बाद चालक व खलासी ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये. सूचना पाते ही एनजेपी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी युवक को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया.

वहीं, मृत युवक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में कर लिया. मृतक की पहचान स्थानीय पूर्व माझाबाड़ी निवासी लक्ष्मण हलदार (21) के रुप में हुई है. चश्मदीदों के अनुसार, बाइक सवार तेज रफ्तार में सिलीगुड़ी की ओर जा रहे थे तभी उनकी बाइक अचानक रुक गयी और दोनों सड़क पर ही औंधे मुंह सड़क के बीचों बीच गिर पड़े. उसी दौरान पीछे से आ रही सीमेंट की एक ट्रक दोनों को ही रौंद डाला. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते उससे पहले ही लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया. ट्रक को काफी आगे ले जाकर चालक व खलासी फरार हो गये. पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को भी जब्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >