मेयर परिषद की टीम से भाजपा पार्षद संतुष्ट

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम में नवगठित मेयर पार्षदों की टीम से भाजपा पार्षद संतुष्ठ नजर आ रहे हैं. आज शपथ ग्रहण समारोह में भी भाजपा की दोनों महिला पार्षद शामिल हुई. शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान आठ नंबर वार्ड की पार्षद खुशबू मित्तल व एक नंबर वार्ड की पार्षद मालती […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम में नवगठित मेयर पार्षदों की टीम से भाजपा पार्षद संतुष्ठ नजर आ रहे हैं. आज शपथ ग्रहण समारोह में भी भाजपा की दोनों महिला पार्षद शामिल हुई.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान आठ नंबर वार्ड की पार्षद खुशबू मित्तल व एक नंबर वार्ड की पार्षद मालती राय ने कहा कि हम मेयर पार्षद की टीम से संतुष्ठ हैं. किसे कौन विभाग दिया गया यह हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता. हम केवल शहर का विकास एवं जनता का विकास चाहते हैं. समस्त नागरिक परिसेवा सही तरीके से लोगों तक पहुंचे यहीं हमारा मकसद है.

विकास व जनसेवा के लिए हमारा हमेशा ही नवगठित बोर्ड व मेयर पार्षदों को सहयोग रहेगा. वहीं, खुशबू मित्तल ने कहा कि भाजपा पार्षदों के लिए अभी तक निगम में कोई जगह चिह्नित नहीं हुई है. आगामी 29 मई को हम लोग मेयर व उनकी पूरी टीम को सम्मानित करेंगे, उसी दिन हम मेयर से निगम में चेंबर की मांग भी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >