बोरो ऑफिसों का होगा कायापलट: अशोक

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत सभी बोरो ऑफिसों का कायापलट करने का संकेत मेयर अशोक भट्टाचार्य ने दी है. वह मेयर की कुरसी संभालने के दूसरे दिन निगम के सभी विभागों के अलावा दो, तीन व चार नंबर बोरो ऑफिसों का दौरा किया और कार्य परिसेवा का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि एक बोरो ऑफिस […]

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत सभी बोरो ऑफिसों का कायापलट करने का संकेत मेयर अशोक भट्टाचार्य ने दी है. वह मेयर की कुरसी संभालने के दूसरे दिन निगम के सभी विभागों के अलावा दो, तीन व चार नंबर बोरो ऑफिसों का दौरा किया और कार्य परिसेवा का जायजा लिया.

उन्होंने बताया कि एक बोरो ऑफिस किराये के मकान में चल रहे है और पार्किग की बड़ी समस्या है. उसे जल्द ही निगम के निजी मकान में स्थानांतरित किया जायेगा.

सभी बोरो को आधुनिक किया जायेगा. बोडो की क्षमता बढ़ाकर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी. एमआइसी गठन होने के बाद ट्रेड लाइसेंस जैसे कार्य, जीवन-मृत्यु प्रमाण-पत्र, म्यूटेशन, सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यो क ो निपटाने का प्रयास किया जायेगा और निगम पर दबाव कम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >