लोगो का हुआ अनावरण
सिलीगुड़ी : अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज लोगो अनावरण के साथ हुआ.
युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरत (गुजरात) से आए कमल भूतड़ा ने माहेश्वरी साइनिंग स्टार्स के लोगो का अनावरण करते हुए कहा कि इस वर्ष इस प्रतियोगिता का मेगा फाइनल महाराष्ट्र के पुणो शहर में होगा. प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितंबर से 13 सितंबर तक किया जायेगा.
इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री संदीप करनानी ने बताया कि माहेश्वरी साइनिंग स्टार्स के तहत आजा नच ले एकल एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता, वॉयस ऑफ माहेश्वरी एकल गायन प्रतियोगिता, माहेश्वरीज गॉट टैलेंट एवं श्रीमान एवं श्रीमती माहेश्वरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है. सभी प्रतियोगिताएं तीन चरणों में होगी. प्रथम चरण की प्रतियोगिता स्थानीय स्तर पर होगी.
उसके विजेता प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे एवं प्रदेशों से चयनित प्रतियोगी पुणो में आयोजित होने वाले मेगा फाइनल में भाग लेंगे. श्री करनानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य माहेश्वरी समाज में छुपे सितारों को उभार कर लाना एवं उनको आगे बढ़ने केलिए मंच प्रदान करना है.
संगठन प्रत्येक तीन वर्ष में इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन करती है एवं इस बार इसे भव्य एवं नये स्वरुप में प्रस्तुत किया जा रहा है. देशभर के संपूर्ण माहेश्वरी समाज में इस युवा महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह है. प्रतियोगिताओं की तैयारियां आरंभ हो चुकी है.
