तृणमूल नेता की गोली मार कर हत्या

पानागढ़: बर्दवान जिले के माधवडिही थाना अंतर्गत रायना दो नंबर पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा तृणमूल नेता शेख अब्दुल अलीम की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में उत्तेजना व तनाव की स्थिति है. इस घटना की खबर मिलने के बाद माधवडिही थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर […]

पानागढ़: बर्दवान जिले के माधवडिही थाना अंतर्गत रायना दो नंबर पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा तृणमूल नेता शेख अब्दुल अलीम की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में उत्तेजना व तनाव की स्थिति है.
इस घटना की खबर मिलने के बाद माधवडिही थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने संदेह के आधार पर आठ लोगों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
मृतक तृणमूल नेता की मां ने कहा है कि गुट संघर्ष में उसके पुत्र की हत्या की गयी है. उन्होंने दावा किया है कि अध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्टी के दूसरे गुट के समर्थक उनके पुत्र को बराबर धमकी देते थे.

पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात तृणमूल कांग्रेस नेता व समिति अध्यक्ष शेख अब्दुल अलीम जब अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी आलमपुर स्थित घर से कुछ ही दूरी पर घात लगाये बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन पर तबाड़तोड़ गोलियां चला दीं. अलीम के सिर और सीने में गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गये. ग्रामीण गोली की आवाज सुन कर जब दौड़े, तो उन्हें देख बाइक सवार हमलावर फरार हो गये. गंभीर अवस्था में तृणमूल कांग्रेस नेता को अस्पताल पहुंचाय गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना की जांच आरंभ कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >