जलपाईगुड़ी. दोनों नगरपालिकाओं पर पहली बार तृणमूल कांग्रेस का कब्जा

जलपाईगुड़ी. पहली बार जलपाईगुड़ी व मालबाजार नगरपालिका पर तृणमूल कांग्रेस ने एकसाथ बाजी मार ली. नगरपालिका गठन के बाद सत्तारुढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार जलपाईगुड़ी व मालबाजार नगरपालिका में जीत हासिल की. इस जीत का परिणाम आते ही तृणमूल समर्थक खुशी से झूम उठे. मतगणना शुरू होने के डेढ़ घंटे के अंदर मालबाजार […]

जलपाईगुड़ी. पहली बार जलपाईगुड़ी व मालबाजार नगरपालिका पर तृणमूल कांग्रेस ने एकसाथ बाजी मार ली. नगरपालिका गठन के बाद सत्तारुढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार जलपाईगुड़ी व मालबाजार नगरपालिका में जीत हासिल की. इस जीत का परिणाम आते ही तृणमूल समर्थक खुशी से झूम उठे. मतगणना शुरू होने के डेढ़ घंटे के अंदर मालबाजार नगरपालिका का चुनाव परिणाम आ गया. मालबाजार नगरपालिका के 15 वार्डो में से नौ वाडरे में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. बाकी बचे सीटों में दो कांग्रेस को व चार वाम मोरचा को मिली.

दूसरी ओर, जलपाईगुड़ी नगरपालिका पर भी तृणमूल ने एकल रूप से सत्ता दखल की. यहां कुल 25 वार्डो में से 15 वार्ड तृणमूल का हो गया. पांच में कांग्रेस व पांच में माकपा प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त किया. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 के नगरपालिका चुनाव में जलपाईगुड़ी नगरपालिका कांग्रेस के दखल में हुआ था. तब कांग्रेस को 16, वाम मोरचा को आठ व तृणमूल को मात्र एक सीट मिला था. बीते छह महीनों में कांग्रेस से नौ पार्षद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये, जिससे तृणमूल की सीटों की संख्या बढ़ कर 10 हो गयी और तृणमूल कांग्रेस ने जलपाईगुड़ी नगरपालिका पर कब्जा कर लिया था. वही मालबाजार नगरपालिका वर्ष 2010 में वाम मोरचा का हुआ था.

तब वाम मोरचा को सात, तृणमूल को तीन व कांग्रेस को चार सीटें मिली थी. इसी बीच उपचुनाव में वाम मोरचा एक सीट हार गया और तृणमूल को एक सीट ज्यादा मिल गयी. इसके अलावा कांग्रेस से दो पार्षदों के तृणमूल में शामिल हो जाने के बाद तृणमूल की सीटों की संख्या बढ़ कर सात हो गयी. छह महीने पहले तृणमूल ने वाम मोरचा बोर्ड के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आह्वान किया और कांग्रेस के दो पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया. जिससे मालबाजार नगरपालिका में तृणमूल की नौ सीटें हो गयी थी और बोर्ड तृणमूल के कब्जे में हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >