अचानक हिंदी हाइस्कूल पहुंचे अहलुवालिया

सिलीगुड़ी. भाजपा नेता तथा दाजिर्लिंग के साथ एसएस अहलुवालिया के चुनाव प्रचार करने का अनोखा तरीका जारी है. वह सुबह-सुबह अपने घर से निकल जाते हैं और मॉर्निग वाक के साथ-साथ चुनाव प्रचार करते हैं. इसी क्रम में वह अचानक आज सुबह हिन्दी हाई स्कूल के मैदान पहुंच गये. इस मैदान में हर दिन ही […]

सिलीगुड़ी. भाजपा नेता तथा दाजिर्लिंग के साथ एसएस अहलुवालिया के चुनाव प्रचार करने का अनोखा तरीका जारी है. वह सुबह-सुबह अपने घर से निकल जाते हैं और मॉर्निग वाक के साथ-साथ चुनाव प्रचार करते हैं. इसी क्रम में वह अचानक आज सुबह हिन्दी हाई स्कूल के मैदान पहुंच गये.

इस मैदान में हर दिन ही सुबह-सुबह भारी संख्या में लोग मॉर्निग वाक के लिए आते हैं. मॉर्निग वाक करते-करते श्री अहलुवालिया ने कई लोगों से बातचीत की और सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की. उन्होंने मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों से भी मुलाकात की और उनसे विभिन्न समस्याओं की जानकारी मांगी. हिन्दी हाई स्कूल से श्री अहलुवालिया वार्ड नंबर 26 स्थित बाबूपाड़ा गौशाला चले गये. वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बतचीत की और भाजपा उम्मीदवार संजीव मंडल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. श्री अहलुवालिया ने पिछले कई दिनों से मॉर्निग वाक के दौरान चुनाव प्रचार कर रहे हैं. हर दिन ही उनके मॉर्निग वाक का स्थान बदल जाता है. टहलते-टहलते चुनाव प्रचार करने का सिलीगुड़ी के लिए यह नया तरीका है.

श्री अहलुवालिया ने कल वार्ड नंबर 10 स्थित सूर्यसेन पार्क में मॉर्निग वाक कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की थी. उन्होंने इस वार्ड से भाजपा उम्मीदवार संजीव अग्रवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था. आज हिन्दी हाई स्कूल मैदान से निकलने के बाद श्री अहलुवालिया कई वार्डो में गये. वह 8 नंबर वार्ड भी पहुंचे और सड़कों पर टहलने लगे. उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. उन्होंने यहां भाजपा उम्मीदवार खुशबू मित्तल के लिए चुनाव प्रचार किया. टहलते-टहलते वह वार्ड नंबर 9 भी गये और सविता अग्रवाल के लिए वोट मांगा.

13 नंबर वार्ड में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दीपंकर अरोड़ा उर्फ मानिक के लिए चुनाव प्रचार किया. 14 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रही डालिया गुप्ता के लिए भी अहलुवालिया ने वोट मांगे. इसके साथ ही भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह आज से इस चुनाव प्रचार में कूद गये हैं. उन्होंने श्री अहलुवालिया के साथ आज कई पथसभाओं को संबोधित किया. वार्ड में 21 में गार्गी नंदी, वार्ड नंबर 43 में लालू माया छेत्री, वार्ड नंबर 3 में श्याम सुंदर सिंह, वार्ड नंबर 6 में राजू गुप्ता, वार्ड नंबर 46 में हरिन्द्र यादव के समर्थन में दोनों ने पथसभाओं को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >