साथ ही माकपा ने मंत्री के खिलाफ स्थानीय चुनाव व अधिकारी के पास आज लिखित शिकायत भी की है और सीआइआइ को भी पत्रचार के माध्यम से मंत्री को अपने कार्यक्रम में निमंत्रण किये जाने के लिए जवाब-तलब किया है. माकपा के पूर्व नगर विकास मंत्री अशोक भट्टाचार्य ने मंत्री पर सत्ता व अपने रुतबे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता-मंत्रियों के ऐसे दुस्साहस को माकपा कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी.
सीआइआइ के कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत माकपा ने उठाया सवाल
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के मात्र 10 दिन शेष बचे हैं और अभी चुनाव आचार संहिता भी लागू है. ऐसे में उत्तर बंगाल विकास मंत्री व तृणमूल नेता गौतम देव द्वारा सीआइआइ के एक कार्यक्रम में शिरकत किये जाने पर माक पा ने सवाल उठाया है. माकपा ने मंत्री पर चुनाव प्रचार के लिए […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के मात्र 10 दिन शेष बचे हैं और अभी चुनाव आचार संहिता भी लागू है. ऐसे में उत्तर बंगाल विकास मंत्री व तृणमूल नेता गौतम देव द्वारा सीआइआइ के एक कार्यक्रम में शिरकत किये जाने पर माक पा ने सवाल उठाया है.
माकपा ने मंत्री पर चुनाव प्रचार के लिए सीआइआइ का इस्तेमाल करने व चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.