भूटान के विमान की आपात लैंडिंग

सिलीगुड़ी. मौसम खराब होने की वजह से भूटान के विमानन कंपनी ड्रक एयरलाइन के विमान की बागडोगरा हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी. एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अचानक मौसम का मिजाज खराब होने एवं दृश्यता की कमी के कारण दिन में ड्रक एयर विमान को बागडोगरा हवाई अड्डे पर लैंड कराना पड़ा. […]

सिलीगुड़ी. मौसम खराब होने की वजह से भूटान के विमानन कंपनी ड्रक एयरलाइन के विमान की बागडोगरा हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी. एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अचानक मौसम का मिजाज खराब होने एवं दृश्यता की कमी के कारण दिन में ड्रक एयर विमान को बागडोगरा हवाई अड्डे पर लैंड कराना पड़ा.

यह विमान गुवाहाटी से रवाना हुआ था. इस विमान में भूटान के प्रधानमंत्री सेरिंग तोबगे सहित 87 यात्री सवार थे. बागडोगरा हवाईअड्डे पर कुछ घंटे बीताने के बाद मौसम ठीक होते ही विमान को भूटान के लिए उड़ान भरने की इजाजत दी गयी.

भूटान के प्रधानमंत्री को बागडोगरा हवाई अड्डे के वीआइपी लांज में बैठाया गया. वहां उनका स्वागत एयरपोर्ट निदेशक एके सहाय तथा अन्य अधिकारियों ने की. श्री सहाय ने बताया है कि मौसम के खराब होने की वजह से ही ड्रक एयरलाइन की विमान की लैंडिंग करायी गयी. मौसम साफ होते ही विमान को रवाना कर दिया गया. भूटानी प्रधानमंत्री को कोई तकलीफ नहीं हुई. हालांकि कोलकाता तथा अन्य स्थानों के लिए विमान सेवाएं सामान्य रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >