श्रमिकों को नहीं मिले सौ दिन काम के रुपये

मालदा : सौ दिन गारंटी योजना के तहत काम करने के बाद भी रुपये नहीं मिलने से नाराज जॉब कार्डधारी सैंकड़ों ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के साथ तोड़फोड़ भी की. प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में महिलाएं भी थीं. बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास चांचल एक नंबर ब्लॉक के कलीग्राम ग्राम […]

मालदा : सौ दिन गारंटी योजना के तहत काम करने के बाद भी रुपये नहीं मिलने से नाराज जॉब कार्डधारी सैंकड़ों ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के साथ तोड़फोड़ भी की. प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में महिलाएं भी थीं. बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास चांचल एक नंबर ब्लॉक के कलीग्राम ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन व तोड़फोड़ की घटना घटी.
बकाया धनराशि की मांग में तीन हजार ग्रामीण पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपने गये. जॉब कार्ड धारकों का कहना है कि बीते डेढ़ साल से उन्हें मजदूरी के पैसे नहीं मिल रहे हैं.
पंचायत कार्यालय से बार बार उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है. बुधवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़ की खबर पाकर चांचल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस व चांचल एक नंबर ब्लॉेक के बीडीओ के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुयी. जिला शासक शरद द्विवेदी ने बताया कि कलीग्राम ग्राम पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़ ममले में चांचल के बीडीओ से रिपोर्ट मांगी गयी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौ दिन काम के रुपये की मांग में आज दोपहर 12 बजे से करीब तीन हजार ग्रामीण पंचायत कार्यालय में आकर इकट्ठे हुए और उसके बाद विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन की भनक पहले से ही लग जाने के कारण आज पंचायत प्रधान व उपप्रधान कार्यालय नहीं आये. उन्हें नहीं पाकर ग्रामीण और नाराज हो गये और पंचायत कार्यालय में घुस कर सामानों की तोड़फोड़ की.
कलीग्राम ग्राम पंचायत के कांग्रेस प्रधान साइफुल आलम ने बताया कि श्रमिकों का 59 लाख 42 हजार रुपये बकाया है. बिल बना कर ब्लॉक ऑफिस में भेज दिया गया है. धनराशि बैंक व डाक विभाग के पास भेज दिया गया है. जो श्रमिक रुपये मांगने आये थे, उन्हें इस बारे में बताया गया था, लेकिन वे लोग नहीं माने और पंचायत कार्यालय में आज तोड़फोड़ करने चले आये. चांचल एक नंबर ब्लॉक के बीडीओ सुब्रत वर्मन ने बताया कि बैंक व डाक विभाग के पास रुपये आ जाने के बावजूद श्रमिकों को उनके रुपये क्यों नहीं मिले, इस बारे में जांच की जा रही है.सौ दिन काम के रुपये श्रमिकों को ऑनलाइन भुगतान किया जाता है. उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ व पंचायत कार्यालय के एक निर्माण सहायक के साथ मारपीट मामले की शिकायत चांचल थाने में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >