सिलीगुड़ी : केंद्र सरकार द्वारा आज से रेलवे प्लैटफॉर्म टिकट के दाम दोगुणा बढ़ा दिये गये. प्लैटफॉर्म टिकट का दाम पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया. इस निर्णय के खिलाफ सिलीगुड़ी के सीटी बुकिंग कार्यालय के सामने सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआइ) की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया व मूल्य वृद्धि के के सकरुलर की प्रतिलिपि को जला दी गयी. एसयूसीआइ के जिला सचिव गौतम भट्टाचार्य ने प्रतिलिपि को आग के हवाले कर दिया.
इस दौरान श्री भट्टाचार्य ने कहा कि महंगाई की मार झेल रहे आम जनता पर यह और एक अतिरिक्त दबाव है. विभिन्न कामकाजों से लोग स्टेशन आते-जाते है. 10 रुपये का टिकट काट कर स्टेशन आना-जाना करना आम लोगों की रोज की बस की बात नहीं है. इसके साथ ही एसयूसीआइ ने रेलवे के निजीकरण के खिलाफ भी आवाज बुलंद की.
