कई के नाम मतदाता सूची से गायब

सिलीगुड़ी : हार्ट ऑफ सिटी हिलकार्ट रोड से बहने वाली महानंदा नदी के किनारे एवं मल्लागुड़ी के खुदीराम मूर्ति के बायीं ओर बसा पूरा इलाका एक नंबर वार्ड के अधीन पड़ता है. शहर के ह्रदय स्थल में बसे होने के बावजूद एक नंबर वार्ड निगम क्षेत्र के सबसे पिछड़े वार्डो में से एक है. कुल […]

सिलीगुड़ी : हार्ट ऑफ सिटी हिलकार्ट रोड से बहने वाली महानंदा नदी के किनारे एवं मल्लागुड़ी के खुदीराम मूर्ति के बायीं ओर बसा पूरा इलाका एक नंबर वार्ड के अधीन पड़ता है. शहर के ह्रदय स्थल में बसे होने के बावजूद एक नंबर वार्ड निगम क्षेत्र के सबसे पिछड़े वार्डो में से एक है.

कुल 18 बस्तियों के इस वार्ड में समस्याएं एक नहीं, बल्कि समस्याओं का अंबार है. ऐसा मानना है स्थानीय वार्ड वासियों का. आज प्रभात खबर के प्रतिनिधियों ने इलाके का दौरा कर समस्याओं को कलमबद्ध किया और वार्ड वासियों से रु-ब-रु हुए. साथ ही पिछले वार्ड पार्षद के कार्यशैली की प्रतिक्रिया ली गयी. वार्ड वासियों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.

हरेंद्र प्रसाद साह : वार्ड की सबसे प्रमुख समस्या किरण चंद श्मशान घाट के विद्युत शवदाह चुल्ही से निकलने वाला धुंआ है. इसके कारण पूरे इलाके में प्रदूषण फैल रहा है और लोग तरह-तरह के रोग से ग्रस्त हो रहे हैं. पिछले पार्षद ने इस सबसे पिछड़े वार्ड के लिए जो भी किया वह काफी सराहनीय है. अब हमारा जो भी जनप्रतिनिधि इस वार्ड से हो वह सर्वप्रथम विद्युत चुल्ही के चिमनी को और उंचा कर वार्ड को प्रदूषण रहित करे. साथ ही इलाके की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे.

योगेंद्र रजक : हम अपने पूरे परिवार के साथ इस वार्ड में काफी वर्षो से रहते आ रहे हैं. करीब 10 साल पहले मतदाता सूची से उनके और उनके परिवार का नाम हट गया. जबकि 10 साल पहले का मतदाता पहचान-पत्र उन लोगों के पास है. मतदाता सूची में वापस नाम दर्ज कराने के लिए कई बार आवेदन भी किया गया लेकिन आज तक नाम दर्ज नहीं हुआ. इसके लिए कई बार हमारे पार्षद साहब से भी संपर्क किया गया और समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ.

हेमा देवी रजक : बीपीएल कार्ड होने के बावजूद सरकारी सुविधाएं नहीं मिलती. किरोसिन तेल व चीनी के सिवा कुछ नहीं मिलता. यह भी सरकार द्वारा निर्धारित माप से काफी कम मिलता है. समय पर साफ-सफाई नहीं होती. ड्रेन-नालों की बदहाली, बिल्चिंग पावडर, दवाईयों व फोगी का छिड़काव न होने के कारण यहां मच्छरों का काफी आतंक है. रात तो दूर की बात अब ये मच्छर दिन में भी नहीं बख्शते. सबसे प्रमुख समस्या मतदाता पहचान-पत्र होने के बावजूद मतदाता सूची में नाम नहीं होना है.

कांति महतो : इनकी भी सबसे बड़ी समस्या मतदाता पहचान-पत्र को लेकर है. पहचान-पत्र होते हुए भी मतदाता तालिका में उनका ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार का नाम नहीं है. पहचान-पत्र भी वर्षो पुराना है. मतदाता तालिका में नाम दर्ज करवाने के लिए कई बार प्रयास किया. कई बार आवेदन किया. किसी तरह मतदाता तालिका में नाम दर्ज हो जाये, इसके लिए अपने सभी जरुरी कार्यो क ो छोड़कर संबंधित विभागों व अधिकारियों के पीछे काफी दौड़-धूप किया, लेकिन आज तक नाम दर्ज नहीं हुआ.

इंदु देवी राय : सरकारी सुविधाएं हमें कुछ भी नहीं मिलती. जो मिलता है उसमें भी कटौती कर दी जाती है. सरकारी सुविधाओं में किरोसिन तेल के अलावा और कुछ भी नहीं मिलता है. यहां जल जमाव की काफी समस्या है. बारिश के दिनों में वार्ड की हालत और भी बदतर हो जाती है. श्मशान घाट के विद्युत शवदाह चुल्ही से निकलने वाले धुंए से इलाका प्रदूषित हो रहा है. तरह-तरह की बीमारियां फैल रही है. इसका प्रभाव खासकर बच्चों, बुजुर्गो व शारीरिक रुप से कमजोर लोगों पर अधिक पड़ रहा है.

नीतू देवी राय : पीछले वार्ड पाषर्द जब-तक अपने दायित्व पर थे तो पूरे वार्ड में हमेशा ही समय पर सफाई होती थी. लेकिन पीछले 8-10 महीनों से बिल्कु ल भी सफाई नहीं होती. जगह-जगह कूड़ों का ढ़ेर लगा रहता है. यह वार्ड पहले से ही पिछड़ा है अब तो और भी पिछड़ा हो गया है. हमारे भावी पार्षद से अपील है कि वार्ड की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे. लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहे. साथ ही वार्ड में एक कॉम्युनिटी हॉल का निर्माण करें. शादी व अन्य उत्सवों के लिए यह काफी आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >