सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के ठीक बाद सिलीगुड़ी को वाइफाइ जोन बनाने की तैयारी कर ली गई है. सिलीगुड़ी के लोगों को मुफ्त इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की योजना उत्तर बंगाल विकास मंत्रलय ने की है. उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने भी इसकी पुष्टि की है.
उन्होंने कहा है कि सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाकों में वाइफाइ की सुविधा दी जायेगी. अगर ऐसा होता है, तो कोलकाता के बाद सिलीगुड़ी राज्य में पहला ऐसा शहर होगा जहां इंटरनेट की सुविधा मुफ्त दी जायेगी. हाल ही में कोलकाता के पार्क स्ट्रीट को वाइफाइ जोन बनाया गया है.
पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में वाइफाइ की सुविधा का उद्घाटन किया था. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बंगला नववर्षपहला वैशाख के अवसर पर सिलीगुड़ी में वाइफाइ सेवा शुरू करने की योजना सरकार की है.
हालांकि सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी आचार संहिता लागू है, इसलिए 15 अप्रैल को पहला वैशाख के अवसर पर इस सुविधा की शुरूआत नहीं भी हो सकती है. ऐसे मंत्री गौतम देव की योजना इस सेवा की शुरूआत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों कराने की है. सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव 25 अप्रैल को होना है.
यदि 15 अप्रैल को वाइफाइ सुविधा की शुरूआत नहीं होती है, तो चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद इसकी शुरूआत की जायेगी. मत्री गौतम देव ने इस सेवा को लेकर विभिन्न मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की है.सेवइधर, विपक्ष ने उत्तर बंगाल विकास मंत्री के इस घोषणा की आलोचना की है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि नगर निगम चुनाव से पहले इस तरह की घोषणा चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है.
