सरकार की घोषणाएं चुनावी लाभ के लिए, सीटू नेता अनादि साहू ने किया कटाक्ष

कोलकाता: हॉकरों के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओं को शुरू किये जाने की घोषणा पर सीटू नेताओं ने जमकर कटाक्ष किया है. शनिवार को श्रमिक भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान सीटू नेता अनादि साहू ने आरोप लगाया कि ऐसी घोषणाएं महज चुनावी फायदा पाने के इरादे से की गयी हैं. पूर्ववर्ती वाम […]

कोलकाता: हॉकरों के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओं को शुरू किये जाने की घोषणा पर सीटू नेताओं ने जमकर कटाक्ष किया है. शनिवार को श्रमिक भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान सीटू नेता अनादि साहू ने आरोप लगाया कि ऐसी घोषणाएं महज चुनावी फायदा पाने के इरादे से की गयी हैं.

पूर्ववर्ती वाम मोरचा सरकार के सत्ता में रहने के दौरान ही हॉकरों की सामाजिक सुरक्षा संबंधित कई योजनाएं बनायी गयी थीं. हॉकरों के पहचान पत्र के लिए उनकी सूची बनाये जाने की प्रक्रिया चालू की गयी थी. आरोप के मुताबिक तृणमूल के सत्ता में आने के बाद ही कुछ योजनाओं को बंद कर दिया जबकि पूर्ववर्ती वाममोरचा सरकार के सत्ता में शुरू किये गये योजनाओं संबंधित तथ्यों को छिपाया जा रहा है.

इधर सीटू नेता श्यामल चक्रवर्ती ने कहा कि हॉकरों के लिए वामपंथियों ने देशव्यापी आंदोलन किया था. विगत वर्ष यानी 2014 के मार्च महीने में केंद्रीय रूप से हॉकरों की सामाजिक सुरक्षा संबंधित एक्ट पर मुहर लगी थी. सभी राज्यों में उक्त कानून को लागू करने के लिए एक वर्ष का समय तय किया गया था. आरोप के मुताबिक एक वर्ष होने के बावजूद बंगाल में इस कानून को लागू करने की पहल नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि कानूनी रूप से हॉकरों के हितों की रक्षा करनी पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >