नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़ कर चली गयी मां

मालदा: एक मां अपनी नवजात बेटी को अस्पताल में छोड़ कर चली गयी. आज तड़के भूख से रो रही नवजात बच्ची को मालदा मेडिकल कॉलेज के नर्सो ने बरामद किया और उसे दूध पिलाने की व्यवस्था की. इस घटना से एक बार फिर मालदा मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है. […]

मालदा: एक मां अपनी नवजात बेटी को अस्पताल में छोड़ कर चली गयी. आज तड़के भूख से रो रही नवजात बच्ची को मालदा मेडिकल कॉलेज के नर्सो ने बरामद किया और उसे दूध पिलाने की व्यवस्था की. इस घटना से एक बार फिर मालदा मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है.

खबर मिलते ही अस्पताल के डिप्टी अधीक्षक डॉ ज्योतिष चंद्र दास ने लेबर रूम में जाकर उनकी शारीरिक स्थिति की जांच की. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को खबर दी गयी. साथ ही डिप्टी अधीक्षक ने अस्पताल के पुलिस कैंप में शिकायत दर्ज करायी. मेडिकल कॉलेज सूत्रों के अनुसार, कन्या संतान की मां का नाम पूजा राय (22) है. वह सिलीगुड़ी के सालूगाड़ा की रहनेवाली है.

छह फरवरी को मालदा आते वक्त उसने ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दिया था. इसके बाद रेलवे पुलिस ने ट्रेन से महिला को बच्ची समेत मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया था. महिला द्वारा कन्या संतान को जन्म देने की खबर पाकर उसके ससुरालवाले व मायके के लोगों ने उसके साथ संपर्क नहीं किया. वह बीते एक महीने से मालदा मेडिकल कॉलेज की प्रसूति विभाग में इलाजरत थी. इस बीच उसने एक बार अपनी बेटी को 11 हजार रुपये में बेचने की भी कोशिश की थी. बच्ची फिलहाल मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में सुरक्षित है. नर्सिग स्टाफ बच्ची का देखभाल कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >