माध्यमिक परीक्षा के प्रथम दिन धड़ल्ले से नकल

पुलिस के सामने ही बाहरी लोगों ने हॉल में चिट पहुंचायी ओल्ड मालदा के पार्षद ने बोतलबंद पेयजल और चॉकलेट का कराया वितरण मालदा : इस बार भी पिछले साल की तरह मालदा जिले के कई स्कूलों में बाहरी लोगों की मदद से धड़ल्ले से नकल हुआ. और वह भी पुलिस की मौजूदगी में. मंगलवार […]

पुलिस के सामने ही बाहरी लोगों ने हॉल में चिट पहुंचायी

ओल्ड मालदा के पार्षद ने बोतलबंद पेयजल और चॉकलेट का कराया वितरण
मालदा : इस बार भी पिछले साल की तरह मालदा जिले के कई स्कूलों में बाहरी लोगों की मदद से धड़ल्ले से नकल हुआ. और वह भी पुलिस की मौजूदगी में. मंगलवार को परीक्षा के प्रथम दिन ही चांचल महकमा अंतर्गत हरिश्चंद्रपुर थानांतर्गत भालुका हाई स्कूल में धड़ल्ले से नकल हुआ. हालांकि मालदा जिला माध्यमिक विद्यालय निरीक्षक उदयन भौमिक का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही. लेकिन इस शांतिपूर्ण परीक्षा के बीच क्या क्या हुआ यह वहां मौजूद लोगों ने देखा.
परीक्षा के समय वहां जाकर देखा गया कि बाहरी लोग चारदीवारी फांदकर परीक्षार्थियों को चिट पहुंचा रहे हैं. यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी में ये लोग बिल्डिंग के कार्निश पर चढ़कर दोमंजिले पर जाकर चिट पहुंचायी. कई बार तो बाहरी तत्वों को पुलिस की नजरों से बचते हुए परीक्षार्थियों को चिट पहुंचाते हुए देखा गया.
उल्लेखनीय है कि परीक्षा के दौरान जारी दिशानिर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्र से 100 मीटर के भीतर बाहरी किसी व्यक्ति को वहां प्रवेश की अनुमति नहीं है. इसके बावजूद दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक परीक्षा केंद्र के आसपास लोगों की आवाजाही देखी गयी. पुलिस के सामने ही किस तरह बाहरी लोगों ने परीक्षार्थियों तक चिट पहुंचायी. इसको लेकर सवाल खड़े हो गये हैं.
एक प्रश्न के उत्तर में डीआई (माध्यमिक) उदयन भौमिक ने कहा कि कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की खबर नहीं है. हर जगह परीक्षा शांतिपूर्ण रही. परीक्षा से जुड़े शिक्षकों ने ही ऐसी रिपोर्ट भेजी है. उधर, माध्यमिक परीक्षार्थियों को ओल्ड मालदा नगरपालिका में तृणमूल के पार्षद सफिकुल इस्लाम ने बोतलबंद पेयजल और चॉकलेट बंटवायी. इसके अलावा परीक्षार्थियों के माथे पर दही का टीका भी लगाया गया. वहीं, जिला शिक्षा विभाग के सूत्र के अनुसार माध्यमिक परीक्षा के दौरान सरकारी बसों और गैरसरकारी बसों की सेवा की व्यवस्था की गयी है. वाहनों को नियंत्रित करने के लिये ट्रैफिक निगरानी बढ़ायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >