कर्सियांग में खिली धूप मौसम हुआ सुहावना

कर्सियांग : तीन – चार दिनों से कर्सियांग के मौसम में बदलाव दिखने लगा है. कर्सियांग का मौसम सुहावना होने के कारण लोगों ने राहत की सांसे ली है. मौसम में बदलाव होने के कारण कर्सियांग बाजार में लोगों की चहल -पहल में वृद्धि होने लगी है. सुबह से शाम तक लगातार धूप निकलने के […]

कर्सियांग : तीन – चार दिनों से कर्सियांग के मौसम में बदलाव दिखने लगा है. कर्सियांग का मौसम सुहावना होने के कारण लोगों ने राहत की सांसे ली है. मौसम में बदलाव होने के कारण कर्सियांग बाजार में लोगों की चहल -पहल में वृद्धि होने लगी है. सुबह से शाम तक लगातार धूप निकलने के कारण अचानक मौसम में बदलाव होने से ठंड का अहसास कम होने लगा है.

धीरे -धीरे गर्म कपडों के प्रयोग में लोगों के बीच कमी दिखने लगी है. अपना नाम प्रकाश में नहीं लाने का आह्वान करते हुए गर्म कपड़ों के एक थोक बिक्रेता ने बताया कि मौसम सुहावना होने के कारण अब गर्म कपड़ों की बिक्री प्रायः थम गयी है. उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री खूब हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >