आयकर विभाग के खिलाफ मुखर हुए शहर के व्यापारी

संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर लगाया सनसनीखेज आरोप पिछले दिनों आयकर विभाग की कार्रवाई से व्यथित हैं व्यवसायी आयकर अधिकारी के खिलाफ पीएम को चिट्ठी लिखेगा संगठन सिलीगुड़ी : पिछले दिनों शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारी व व्यापारियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. आयकर विभाग के […]

संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर लगाया सनसनीखेज आरोप

पिछले दिनों आयकर विभाग की कार्रवाई से व्यथित हैं व्यवसायी
आयकर अधिकारी के खिलाफ पीएम को चिट्ठी लिखेगा संगठन
सिलीगुड़ी : पिछले दिनों शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारी व व्यापारियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. आयकर विभाग के खिलाफ मुखर होकर व्यवसायियों ने एकजुट होकर सनसनीखेज आरोप लगाये.
इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि छापेमारी व सर्वे के नाम पर आयकर विभाग शहर के व्यवसायियों को विभिन्न तरीकों से परेशान कर रहा है. व्यापारियों को जांच तथा 144 जैसे मामलों का भय दिखाकर उनसे पैसा ऐंठा जा रहा है. व्यापारियों का आरोप है कि आयकर विभाग के कमिश्नर इन घोटालों में संलिप्त हैं.
सिलीगुड़ी आयकर विभाग के क्रियाकलापों को लेकर व्यापारी मामले की शिकायत प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री से करेंगे. शुक्रवार को सिलीगुड़ी में ईस्टर्न एबीसी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करते हुए संगठन के कॉर्डिनेटर गौरी शंकर गौयल ने यह जानकारी दी.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिलीगुड़ी आयकर विभाग घोटालों से घिर गया है. उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के कमिश्नर पर भी कई आरोप लगाये. उन्होंने बताया कि संविधान ने आयकर विभाग को राजस्व उगाही की जिम्मेदारी दी है. लेकिन आयकर विभाग के अधिकारी अपने दायित्वों का पालन नहीं करके व्यापारियों पर मानसिक दवाब बढ़ा रहे हैं.
उन्होंने उल्लेख करते हुए कहा कि सर्वे या फिर छापेमारी के लिए आयकर अधिकारियों के पास डॉक्यूमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर (डीन) होना अनिवार्य है. लेकिन अक्सर आयकर विभाग की ओर से व्यापारियों को विभिन्न तरिकों से परेशान किया जा रहा है.
मुकदमा का भय दिखाकर व्यापारियों से मोटे पैसे ऐंठे जा रहे हैं. इतना ही नहीं आयकर विभाग के कमिश्नर एस. राधाकृष्णन भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं. जिस वजह से दिन-प्रतिदिन व्यापारियों का मनोबल गिरता जा रहा है. इससे पहले भी आयकर विभाग की ओर से शहर के ईस्टर्न बाइपास, खालपाड़ा व सेवक रोड़ इलाकों के व्यापारियों को परेशान किया है. उन्होंने बताया कि कोलकाता के बाद सिलीगुड़ी शहर से सबसे ज्यादा राजस्व की उगाही होती है.
श्री गोयल ने बताया कि अब शहर के सभी व्यापारी एकजुट होकर आयकर विभाग के आत्याचार का प्रतिरोध करेंगे. उन्होंने बताया कि व्यापारियों के प्रति आयकर विभाग के कमिश्नर एस राधाकृष्णन के रवैये को लेकर वे शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को एक पत्र के माध्यम से मामले की शिकायत करेंगे. इसके अलावा मामले से राज्य के मंत्री, मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जायेगा. श्री गोयल ने आयकर विभाग के कमिश्नर को उनके पद से बर्खास्त कर जांच की मांग की है. दूसरी ओर सिलीगुड़ी आयकर विभाग के कमिश्नर ने आयकर विभाग पर लगाये गये आरोपों का खंडन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >